Hindi News

ये हैं दुनिया के 5 Most Expensive Shoes, कीमत इतनी कि खरीद सकते हैं आलीशान गाड़ियां और बंगले

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
इस दुनिया में हर इंसान अपना कोई भी कम बजट के मुताबिक करता है। किसी का बजट काम तो किसी का ज्यादा होता है और वह उसी हिसाब से खरीदारी करता है। चलिए आज दुनिया के कुछ सबसे महंगे जूतों के बारे में जानते हैं।

Most Expensive Shoes: इस दुनिया में महंगी से लेकर सस्ती एक से बढ़कर एक चीज मिलती है। अभी ठीक है अपनी खासियतों की वजह से पहचानी जाती है। कोई भी वस्तु महंगी हो या फिर सस्ती लोग अपनी बजट के मुताबिक खरीदारी करते हैं। किसी भी चीज की कीमत उसकी क्वालिटी और मटेरियल के आधार पर तय होती है। आपने कहीं साड़ी सस्ती और महंगी चीजों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे महंगे जूते के बारे में बताते हैं।

जूते हम सभी की जिंदगी का जरूरी हिस्सा हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले युवा, बड़े बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष सभी इसे पहनते हैं। मौके के हिसाब से जूते भी अलग-अलग होते हैं। अगर मॉर्निंग वॉक पर जाना है या फिर जिम करना है तो उसके लिए हम अलग जूते रखते हैं और रोजमर्रा के लिए इस्तेमाल करने वाले जूते अलग होते हैं। फॉर्मल के साथ कौन से शूज पहनना है वह अलग से डिसाइड होता है और कैजुअल वेयर के साथ क्या अच्छा लगेगा यह भी हम तय करके रखते हैं। अपने पास बहुत सारे जूतों का कलेक्शन तो होगा लेकिन चलिए जानते हैं कि सबसे महंगे जूते कौन से हैं, जिनकी कीमत हजारों से लेकर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए तक है।

मून स्टार

दुनिया के सबसे महंगे जूते की बात करें तो वह मून स्टार है। इस जूते की कीमत इतनी ज्यादा है कि इससे कई सारे बंगले और गाड़ियां खरीदी जा सकती है। यह जूता 164 करोड रुपए का है।

पैशन डायमंड

यह बहुत ही लग्जरी होता है जिसकी कीमत 17 मिलियन डॉलर है। इसकी बनावट पर रंग काफी खास है। यही वजह है कि यह इतना महंगा आता है।

सॉलिड गोल्ड OVO x Air Jordans

यह जूते बहुत ही क्लासिक लुक देते हैं और इसे फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है। इन जूते की कीमत 16 करोड रुपए है।

माइकल जॉर्डन

यह जूते एंकल लेंथ डिजाइन के हैं और पहनने में काफी कंफर्टेबल लगते हैं। कैजुअल वेयर के साथ या फिर आउटिंग के लिए यह बेस्ट है। यह स्नीकर्स है जिनकी कीमत 12 करोड रुपए है।

एयर जॉर्डन

यह भी बहुत स्टाइलिश जूते हैं जिसे शिकागो बुल्स स्टार ने पहना था। जब इसकी नीलामी की गई थी तो यह 5 करोड रुपए में बेचे गए थे।

यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों में के जरिए बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews