Hindi News

Bhavishya Puran: कर्ज मुक्ति के लिए अपनाएं भविष्य पुराण के ये 10 उपाय, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
शास्त्रों में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई तरह की चीजों का वर्णन दिया गया है। चलिए आज हम आपको कर्ज मुक्ति के उपाय बताते हैं।
Bhavishya Puran: कर्ज मुक्ति के लिए अपनाएं भविष्य पुराण के ये 10 उपाय, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

Bhavishya Puran Tips: व्यक्ति अपने जीवन में जो काम करता है। हमेशा उसे उसी के मुताबिक फल मिलता है। वैसे भी कहा जाता है कि भगवान हमेशा व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सब कुछ अच्छा हो तो आपको अपने कर्म अच्छे रखने होंगे। हालांकि समय और विपरीत परिस्थितियों कई बार लोगों को कुछ ना कुछ करने पर मजबूर कर देती है।

कर्ज इसके बारे में कहा जाता है कि जितना हो सके कर्ज लेने से बचना चाहिए। लेकिन कई बार परिस्थितियों नियंत्रण से बाहर हो जाती है और व्यक्ति को मजबूरी में उधार लेना पड़ता है। अब जब इस रन से राहत अपनी होती है तो व्यक्ति उधारकर्ता की बातें मानने को तैयार हो जाता है। कई बार उसे बुरी परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता है।

कर्ज में डूबा हुआ व्यक्ति कभी-कभी इतनी बुरी स्थिति में फंस जाता है कि लाख चाहने के बावजूद भी उसका कर्जा नहीं उतर पाता और दिन पर दिन बढ़ता चला जाता है। इस तरह की स्थिति अगर बन जाए तो व्यक्ति का पूरा जीवन कर्ज चुकाने में ही खत्म हो जाता है। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अगर अपना लिया जाए तो व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। चलिए आज हम आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं।

अपनाएं भविष्य पुराण के उपाय

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका कर्ज जल्दी उतर जाए या फिर दिया हुआ कर्ज वापस आ जाए तो इसके लिए दिन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कर्ज हमेशा मंगलवार को देना चाहिए। वहीं बुधवार को लिया गया कर्ज जल्दी उतर जाता है।
  • कर्ज मुक्ति चाहते हैं तो कर्ज मुक्ति मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
  • अगर लाल मसूर का दान किया जाता है तो कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।
  • अगर आप चाहते हैं की कर्ज की समस्या ना हो तो अपने घर के उत्तर पूर्व कोने को हमेशा साफ रखें।
  • बुधवार के दिन चौथाई मूंग को उबालकर अगर घी शक्कर में मिलाकर गाय को खिलाया जाता है तो कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  • मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल भरकर शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय किसी नदियां तालाब के किनारे दीपक लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  • मंगलवार को शिव मंदिर में चढ़ाई गई मसूर की दाल कर्ज से छुटकारा दिलाता है।
  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के चरणों में तेल और सिंदूर चढ़ाने से और माथे पर सिंदूर लगाने से कर्ज उतर जाता है।
  • घर में देवी लक्ष्मी की विधि विधान से पूजन करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।
  • बुधवार को गणेश स्तोत्र का पाठ करना काफी शुभ माना गया है। शुक्ल पक्ष के बुधवार को किया गया यह उपाय धन की बरकत देता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews