Hindi News

पार्टनर पर जान लुटाने को तैयार रहते हैं इस मूलांक के लोग, इन्हें जल्दी होता है तनाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति की राशि को तरह उसका एक मूलांक भी होता है। यह मूलांक सीधा ग्रहों से संबंधित है और व्यक्ति को उसके जीवन और भविष्य की जानकारी देने का काम करता है। चलिए आज कुछ अलग अलग तारीख में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।
पार्टनर पर जान लुटाने को तैयार रहते हैं इस मूलांक के लोग, इन्हें जल्दी होता है तनाव

अंक ज्योतिष से एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति के जीवन के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने का काम करती है। इसमें सारी गणना अंकों के आधार पर होती है क्योंकि यह ग्रहण और राशियों से जुड़े होते हैं। जैसे राशिफल या फिर भविष्य जानने के लिए हम व्यक्ति की राशि और कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखते हैं। उस तरह से अंक शास्त्र में अंकों के जरिए ग्रहों की स्थिति को समझने की कोशिश की जाती है।

हर व्यक्ति की जन्म तिथि उसके बारे में गहरे राज खोलने का काम करती है। इससे न सिर्फ व्यक्ति का स्वभाव बल्कि जीवन के प्रति उसका दृष्टिकोण और हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त होती है। आज हम आपको एक विशेष मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 2 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को एकल अंक आने तक जोड़ेंगे तो आपको उत्तर ही प्राप्त होगा।

चंद्रमा से संबंध

अंक शास्त्र में मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से बताया गया है। चंद्रमा का उनके जीवन पर काफी प्रभाव देखने को मिलता है। इसके कारण ये दयालु और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। यह जीवन के भावनात्मक पहलुओं को अच्छी तरह से समझते हैं।

मूड स्विंग

इन लोगों को मूड स्विंग्स बहुत जल्दी-जल्दी होते हैं। दरअसल, ये बहुत जल्दी किसी की भी बात में आ जाते हैं, जिसकी वजह से इन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है।

रोमांटिक स्वभाव

यह अपने पार्टनर के प्रति काफी ईमानदार और प्यारे होते हैं। इनका रोमांटिक स्वभाव इन्हें पार्टनर के करीब ले जाने का काम करता है। पार्टनर को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं।

करते हैं समझौता

जब भी इनके जीवन में ऐसा मोड़ आता है। जब रिश्तों की मिठास खत्म हो रही होती है, तो यह रिश्ता बचाने के लिए समझौता करने को तैयार हो जाते हैं। खुद तकलीफ सहकर यह रिलेशनशिप को ज्यादा महत्व देते हैं।

डिप्रेशन की समस्या

इस मूलांक के लोग बार-बार मूड स्विंग का सामना करते हैं जिसकी वजह से बार-बार अलग-अलग स्थिति पैदा होती है। इसकी वजह से उनके रिश्तों पर बात आती है। रिश्ते इनके लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और अगर उन पर कोई बात आती है तो यह लोग बहुत जल्दी तनाव से घिर जाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews