ज्योतिष शास्त्र में राहु (Rahu Gochar 2026) को पापी और मायावी ग्रह माना जाता है। यह कठोर वाणी, चोरी, दुष्कर्म, यात्रा, भ्रम, त्वचा रोग, यात्रा और धर्म का कारक है। सभी नवग्रहों की तरह राहु भी समय-समय पर अपनी चाल बदलता है। 18 महीने में राशि परिवर्तन करता है। कुंडली में इसकी हर एक चाल सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करती है। किस जातक पर शुभ तो किसी पर अशुभ प्रभाव डालती है।
साल 2026 बेहद ही खास होने वाला है। राहु दो बार अपनी चाल बदलने वाले हैं। 2 अगस्त को राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश होगा। वही दिसंबर 2026 में मकर राशि में गोचर करने वाले करने वाले हैं। पापी ग्रह के दोहरी चाल से कई राशियों को लाभ होगा। उनके लिए सुख समृद्धि के द्वार खुलेंगे। किस्मत का साथ भी मिलेगा। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा?
तुला राशि
तुला राशि के जातकों पर भी राहु की खास कृपा बरसेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। धन और समृद्धि में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं की भी प्राप्ति होगी। नया घर या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। करियर में भी तरक्की मिलेगी। यात्रा की योजना बनेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु की दोनों चाल लाभकारी सिद्ध होगी। करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को भी इस दौरान फायदा होगा, मुनाफा बढ़ेगा। कोई भी कई योजना शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। किस्मत साथ देगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी राहु का राशि और नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। लग्जरी आइटम की खरीदारी होगी। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।
(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना और मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)





