Hindi News

13 अप्रैल को मार्गी होंगे असुरों के गुरु शुक्र, बढ़ेगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, जीवन में आएगा भूचाल, होगा नुकसान, रहें सावधान

Published:
शुक्र सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत बिगड़ सकती है। आइए जानें किन लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है?
13 अप्रैल को मार्गी होंगे असुरों के गुरु शुक्र, बढ़ेगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, जीवन में आएगा भूचाल, होगा नुकसान, रहें सावधान

जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। जातकों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। शुक्र अप्रैल में (Shukra Gochar 2025) एक बार फिर अपनी अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 13 अप्रैल को मीन राशि में मार्गी होंगे।

शुक्र को प्रेम, वैभव, धन-सम्पत्ति, सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधा, सामाजिक और पारिवारिक जीवन इत्यादि का कारक माना जाता है। जिसकी कुंडली में असुरों के, गुरु की स्थिति मजबूत होती है, उस व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती। ऐसे लोग लग्जरियस लाइफ जीते हैं। वहीं शुक्र की कमजोर स्थिति सेहत पर बुरा प्रभाव डालती है। जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन हानि की संभावनाएँ बढ़ जाती है। सफलता की राह में बाधाएं भी उत्पन्न होती है। आइए जानें धन के दाता के मार्गी होने से किन लोगों को नुकसान होगा?

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल अनुकूल नहीं रहेगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी होंगी, खुद का ख्याल रखें। धन खर्च बढ़ेगा, जिसके कारण आप कर्ज में डूब सकते हैं। पैसों की बचत करें। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा, अनबन हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मच सकती है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का मार्गी होना अशुभ साबित होगा। पति पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं ,गलतफहमियां होने की सम्भावनाएं हैं। प्रेमियों को इस दौरान विवाद से दूर रहने की जरूरत है। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। जिसका असर परीक्षा प्रदर्शन पर पड़ेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। करियर और कारोबार में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक तंगी भी हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों पर भी दैत्यों के गुरु शुक्र का प्रकोप बरसने वाला है, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव हो सकता है, जिससे करियर में उथल-पुथल मच सकती है। कार्य क्षेत्र में आप षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कोई भी कदम सोच समझकर उठाएं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। पैसों की तंगी हो सकती है। शत्रु आपके लिए मुसीबत बढ़ा सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews