धन और वैभव के दाता शुक्र (Shukra) हर महीने अपनी चाल बदलते हैं। एक राशि से निकाल कर दूसरे राशि में गोचर करने के लिए इस ग्रह को 26 दिन का समय लगता है। एक बार फिर अगस्त में असुरों के गुरु शुक्र अपने शत्रु ग्रह चंद्रमा की राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यहां 26 दिनों तक विराजमान रहेंगे। कई राशियों के लिए यह समय अत्यंत थी शुभ रहेगा। सुख समृद्धि में वृद्धि के योग बनेंगे।
21 अगस्त को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। यहां शुक्र सितंबर महीने तक भ्रमण करते रहेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। कई लोगों को इस दौरान लाभ होगा। वहीं कुछ लोगों के लिए कठिनाइयां भी बढ़ सकती हैं। यहां उन लोगों के बारे में बताया गया है, जिन पर शुक्र की विशेष कृपा बनी रहेगी। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?
शुक्र बनाएंगे शुभ संयोग (Shukra Gochar)
कर्क राशि में शुक्र के गोचर से अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा के घर में ग्रहों के राजकुमार के साथ शुक्रदेव युति बनाने वाले हैं। दोनों ग्रहों को एक-दूसरे का मित्र माना जाता। बुध-शुक्र का मिलन भी शुभ रहेगा। जहां शुक्र को कला, भौतिक सुख-सुविधा, दांपत्य जीवन, प्रेम, सौंदर्य, धन, समृद्धि इत्यादि का कारक माना जाता है। वहीं बुध को वाणी, तर्क, लेखन, कारोबार, शिक्षा इत्यादि के प्रतीक हैं।
इन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ
कर्क राशि:-कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद भी लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं। लेकिन इनका में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। चैरिटी और सामाजिक कार्यों में आप सम्मिलित होंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में फायदा होगा। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस के लिए यह समय बेहद ही अनुकूल रहेगा। लव लाइफ और मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। विवाह के योग भी बना रहे हैं। यात्रा के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक राशि:- जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल फायदेमंद रहेगी। आप इस दौरान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसकी प्रशंसा भी होगी। ऊर्जा, आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। हर कार्य में आप सफलता प्राप्त करेंगे। घर परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेश जाकर काम करने या पढ़ाई करने का मौका भी मिल सकता है। इच्छाओं की पूर्ति होगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि:- यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। जीवन में खुशहाली आएगी। परिवार में शुभ कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वाणी में मधुरता आयेगी। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार करने वालों को भी दौरान फायदा होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग, ग्रंथो और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ भविष्यवाणियों की गारंटी नहीं लेता। न ही इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता है।)






