Hindi News

2 मई को शुक्र बदलेंगे चाल, करेंगे नक्षत्र गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, खूब होगी कमाई, बढ़ेगा मान-सम्मान, मिलेगा प्रमोशन

Published:
शुक्र अपनी चाल बदलकर कई राशियों का भाग्योदय करेंगे। करियर-कारोबार में फायदा ही फायदा होगा। धनलाभ के योग बनेंगे। आइए जानें किन लोगों पर असुरों के गुरु मेहरबान होंगे?
2 मई को शुक्र बदलेंगे चाल, करेंगे नक्षत्र गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, खूब होगी कमाई, बढ़ेगा मान-सम्मान, मिलेगा प्रमोशन

सुख और धन के दाता शुक्र समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। कभी नक्षत्र तो कभी राशि परिवर्तन करते रहते हैं। निर्धारित समय पर सभी ग्रह नक्षत्र के एक पद (Shukra Gochar 2025) से निकलकर दूसरे पद में गोचर करते हैं। 2 मई को शुक्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे। जिसके स्वामी खुद कर्म फल दाता शनि है।

शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। धन और दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में भी फायदा होगा। कुंडली में असुरों के गुरु शुक्र की शुभ स्थिति किसी भी व्यक्ति को करोड़पति बनाने के लिए काफी होती है। इस ग्रह को प्रेम, धन, समृद्दि, सामाजिक जीवन इत्यादि का स्वामितत्व प्राप्त है। आइए जानें दैत्यों के गुरु किन लोगों पर कृपा बरसाने वाले हैं?

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। बेरोजगारी दूर होगी। बिजनेस में भी मुनाफा बढ़ेगा। प्रेमियों को इस दौरान लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।इनकम में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल अनुकूल रहेगी। छात्रों के लिए यह समय किसी वरदान से काम नहीं होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंग।  कोई भी नया कारोबार शुरू करने के लिए यह समय शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर-परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। निवेश के लिए भी यह समय शुभ है। किस्मत का साथ मिलेगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है।  करियर के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। साहस और आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रमोशन मिल सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews