Hindi News

जून में धन के दाता शुक्र दो बार बदलेंगे चाल, मालामाल होगी ये 3 राशियाँ, बरसेगा धन, चमकेगी किस्मत, पूरी होगी मनोकामना 

Published:
शुक्र की दोहरी चाल जून में कई राशियों को धनवान बना सकती है। करियर-कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आइए जानें किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का विशेष महत्व होता है। नवग्रह समय-समय पर यह अपनी चाल बदलकर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं। शुक्र शुभ ग्रहों में से एक है। असुरों के गुरु को मां लक्ष्मी का कारक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह की मजबूत स्थित किसी भी व्यक्ति को करोड़पति बनाने के लिए काफी है। जातक का जीवन सुख और सुविधाओं से भरा होता है। आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। किस्मत हमेशा साथ देती है।

जून का महीना बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि धन के दाता दो बार अपनी चाल (Shukra Gochar 2025) बदलने वाले हैं। 13 जून को अपने ही नक्षत्र भरणी में प्रवेश करेंगे। वहीं 29 जून को स्वराशि वृषभ में गोचर करेंगे। इस दोहरी चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह समय शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिनके लिए यह वक्त अनुकूल रहेगा। उन्हें हर क्षेत्र में लाभ ही होगा। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?

सिंह राशि (Singh Rashi)

शुक्र की दोहरी चाल सिंह राशि के जीवन में बहार लाने वाली है। करियर और कारोबार में खूब फायदा होगा। बिजनेस का विस्तार होगा। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। वेतन में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) 

शुक्र की दोहरी चाल वृश्चिक राशि वालों को धनवान बनाने वाली है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कारोबार में मुनाफा होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाह की बात पक्की होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी और नई डील मिल सकती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews