भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने शातिर दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, चोर शहर के अलग अलग हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के कुल 08 दोपहिया जिनकी कीमत पांच लाख रूपये है बरामद किए है।

लगातार कर रहा था चोरी
पुलिस को फऱियादी शाहब ने शिकायत दर्ज कारवाई की उसके घर सूफिया मस्जिद के सामने मैने अपनी एक्टिवा क्र MP04ZU8651 को खडी की थी। जिसे घर के सामने से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला इलाके से और भी वाहन चोरी किए गए है। मामलें की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना
चोरी गये वाहन व अज्ञात आरोपी का पता लगाने थाना स्तर की टीम को लगाया गया था जिसमे टीम के द्वारा वाहन चोरी के घटना स्थल तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फूटेज मे आये चेहरे को मुखबिरो को दिखाया गया था मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अरूण यादव उर्फ हारून यादव को अविलंब चिन्हित कर आरोपी की पतारसी प्रारंभ कर दी गई लेकिन आरोपी अरूण यादव जिसका कोई स्थाई पता ठिकाना नही था वह लगातार फरार था। थाना कोहेफिजा पुलिस टीम दवारा उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी अरूण यादव उर्फ हारून से चोरी की गई एक्टिवा क्र MP04ZU8651 को बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी अरूण यादव से थाना क्षेत्र में हुई दोपहिया वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर एक्टिवा के अतिरक्त 07 दो पहिया वाहन को चोरी करना स्वीकार किया गया। जिसके कब्जे से 07 दो पहिया वाहन बरामद किए गए, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।





