मध्यप्रदेश पुलिस की इमर्जेंसी सर्विसेज न्यू एफआरवी डायल- 112, भोपाल को मिले 62 वाहन

भोपाल के ग्रामीण और शहरी इलाकों के थानों के लिए यह वाहन दिए गए है।
मध्यप्रदेश पुलिस की इमर्जेंसी सर्विसेज न्यू एफआरवी डायल- 112, भोपाल को मिले 62 वाहन

मध्यप्रदेश पुलिस की विश्वसनीय आपातकालीन सेवाओं के लिए देश मे शुमार एफआरवी डायल- 112 आज से राजधानी वासियों की सेवाओं के लिए नई FRV डायल 112 तत्पर है, जिसे पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा आयुक्त कार्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फ्लैग ऑफ के अवसर पर एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी, सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

डायल 112 की 62 गाड़ियां हुई रवाना-

डायल 112 की कुल 62 गाड़ी जिला भोपाल को प्राप्त हुई है, जिसमें भोपाल पुलिस कमिश्नरेट को 52 वाहन प्राप्त हुए हैं एवं देहात भोपाल को 10 गाड़ियां प्रदाय की गई है, जिसमें कुछ थानों को ज़न संख्या, क्षेत्रफल तथा आपराधिक रिकार्ड के आधार पर 2-2 गाड़ियां प्रदाय की गई है।

त्योहारों के मद्देनजर निकाला गया फ्लैग मार्च

गणेश उत्सव एवं मिलादुन्नबी के मद्देनजर कमिश्नर कार्यालय से रवाना उपरांत डायल 112 वाहनों द्वारा नए तथा पुराने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों में फ्लैग मार्च किया गया। जिससे असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर बना रहे तथा आमजन हर्षोल्लास से त्यौहार का आनंद ले सके।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
मध्यप्रदेश पुलिस की इमर्जेंसी सर्विसेज न्यू एफआरवी डायल- 112, भोपाल को मिले 62 वाहन - MP Breaking News