प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों (Credit Card Rules) में बदलाव किया है। 15 जून से कई नए चार्ज और फीचर्स लागू किए जाएंगे। जिसमें कैश एडवांस फीस, ऑटो डेबिट फेलियर चार्ज, कैश डिपॉजिट, चेक डिपाजिट शुल्क इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा फ्यूल सरचार्ज वेवर और फॉरेक्स मार्कअप शुल्क में भी बदलाव किया गया है।
कैश विड्रोल पर निकाली गई रकम का 2.5% ट्रांजेक्शन फीस या 650 रुपये, जो भी ज्यादा होगा उसपर लगाई जाएगी। किसी भी वर्चुअल रुपे क्रेडिट कार्ड पर यह बदलाव लागू नहीं होगा। ऑटो डेबिट अमाउंट का 2.5% या 500 रुपये होगा, जो ऑटो फेल होने या वापसी होने पर लगाया जाएगा। चार्ज पर कस्टमर के लिए हर स्टेटमेंट पर 5000 रुपये तक सीमित होगा। कुछ मर्चेंट कैटेगरी पर अब रीवार्ड प्वाइंट्स की सुविधा नहीं मिलेगी, जिसकी लिस्ट बैंक ने जारी कर दी है।
कैश और चेक डिपॉजिट शुल्क में भी बदलाव
डिपॉजिट अमाउंट 1,000 रुपये या उसके बराबर है, तो यस बैंक ब्रांच की क्रेडिट कार्ड रेपेमेंट के लिए कैश डिपॉजिट पर 500 रुपये की फीस लगेगी। जबकि क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए चेक डिपाजिट पर 250 रुपये की फीस लगेगी, अगर डिपॉजिट अमाउंट 1000 से ज्यादा या उसके बराबर होता है।
क्रेडिट कार्ड री-इश्यू करवाने पर लगेगा कितना चार्ज?
क्रेडिट कार्ड को री-इश्यू करने के लिए 199 रुपये की फीस लगेगी। चोरी या डैमेज होने पर फीस हर रिप्लेसमेंट रिक्वेस्ट पर ली जा सकती है। यह फीस किसी भी वर्चुअल रुपे कार्ड पर लागू नहीं होती। यह फीस सिर्फ प्लास्टिक कार्ड पर लागू होगी। BYOC इको फ्रेंडली और मेटल कार्ड पर भी या बदलाव लागू होगा।
फॉरेक्स मार्कअप फीस शुल्क में बदलाव
कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के लिए फॉरेक्स मार्कअप फीस में भी बदलाव किया गया है। यस फर्स्ट प्रेफर्ड और यस फर्स्ट बिजनेस कार्ड के लिए फॉरेक्स मार्कअप फीस 2% होगा। Elite+ और यस प्रोस्पेरिटी बिजनेस कार्ड के लिए शुल्क 3% होगा। ACE, फिनबूस्टर सिलेक्ट, क्लिक, रुपे वर्चुअल यूपीआई कार्ड, ANQ Phi यस प्रोस्पेरिटी रीवार्ड्स, यस प्रोस्पेरिटी कैशबैक और यस प्रोस्पेरिटी कैशबैक प्लस के लिए शुल्क 3.50% होगा।
इन नियमों को भी जान लें
फ्यूल सरचार्ज वेवर की पात्रता के लिए ट्रांजेक्शन रेंज में भी बदलाव किया गया है, जो कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगा। ACE, फिनबूस्टर, सिलेक्ट, क्लिक, BYOC, वैलनेस प्लस क्लिक, रुपे वर्चुअल यूपीआई कार्ड, ANQ Phi, यस प्रोस्पेरिटी रीवार्ड्स, यस प्रोस्पेरिटी कैशबैक और यस प्रोस्पेरिटी कैशबैक प्लस के लिए ट्रांजेक्शन रेंज 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये निर्धारित किया गया। एलिट प्लस के लिए ट्रांजेक्शन रेंज 500 रुपये से लेकर 4000 रुपये निर्धारित किया गया है। यश फर्स्ट प्रेफर्ड, यश फर्स्ट बिजनेस और यस प्रोस्पेरिटी बिजनेस के लिए ट्रांजेक्शन रेंज 500 से लेकर 5000 रुपये होगा।
communication_group_1_final_sms





