Hindi News

पहले दोगुनी कमाई और फिर बड़ा लॉस! 53 रुपये का यह मल्टीबैगर शेयर आया 36 रुपये रूपए पर

Written by:Rishabh Namdev
Published:
शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से कारोबार में गिरावट देखी जा रही हैं। दरअसल इस हफ्ते की बात की जाए तो ज्यादातर निवेशकों के पोर्टफोलियो लाल दिखाई दिए हैं। कई ऐसे शेयर भी नीचे आ गए हैं जिनपर निवेशकों ने भरोसा जताया था।
पहले दोगुनी कमाई और फिर बड़ा लॉस! 53 रुपये का यह मल्टीबैगर शेयर आया 36 रुपये रूपए पर

रिलायंस पावर के जुलाई-सितंबर 2024 के तिमाही नतीजों में शानदार प्रॉफिट देखने को मिला है। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 2,878.15 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि इसके बाबजूद भी शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों में कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। खासतौर पर रिलायंस पावर में कारोबार ज्यादातर समय लाल निशान देखने को मिला है। आंकड़ों की बात की जाए तो इसमें लगभग 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि न सिर्फ यह गिरावट रिलायंस पावर में देखी गई है। बल्कि शेयर बाजार में कई लोगों के पोर्टफोलियो लाल नजर आएंगे।

दरअसल इस गिरावट का असर रिलायंस के शेयर पर भी पड़ा है। एक जनवरी 2024 की रियालंस पावर की कीमत देखी जाए तो यह बंद होने के समय 23 रुपये 95 पैसे थी जो कि 3 अक्तूबर को 53 रुपये 64 पैसे पहुंच गई। हालांकि अब फिर बाजार गिरा तो शेयर धड़ाम हो गया।

दोगुनी कमाई देने के बाद धड़ाम हुए शेयर

दरअसल जो शेयर 23 रूपए से 53 तक पहुंच गया वहीं शेयर अब 53 से 36 रूपए पर आकर खड़ा हो गया है। साल के शुरुआत में रिलायंस पावर के शेयर की कीमत 23 रुपये 95 पैसे पर बंद हुई थी। वहीं इसने शानदार तेजी पकड़ते हुए 3 अक्तूबर 2024 तक 53 रुपये का रास्ता तय कर लिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शेयर महज 10 महीनों में दोगुनी कमाई दी है। लेकिन इसके बाद बाजार ने फिर करवट मार ली और अब यह शेयर 36 पर आ गया है। जानकारी दे दें कि यह गिरावट 3 अक्टूबर से शुरू हुई थी।

अनिल अंबानी की मुसीबतें बड़ी

वहीं इसके साथ ही रिलायंस को एक झटका लगा है। दरअसल अनिल अंबानी की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल केनरा बैंक द्वारा अनिल अंबानी की कंपनी पर लगाए गए फ्रॉड के आरोप के बाद रिलायंस कम्यूनिकेशन्स को केनरा बैंक की और से एक नोटिस भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक बैंक द्वारा इस नोटिस में जानकारी दी गई है कि ‘अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के लोन अकाउंट्स को फ्रॉड घोषित कर दिया गया है।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews