Hindi News

सोने की कीमतों में फिर बदलाव, ये है बुधवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का भी 8 जनवरी का लेटेस्ट रेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
जनवरी के पहले हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर है। नई दरों के बाद सोने के दाम 78,000 के पार और चांदी के रेट 92,500 तक पहुंच गए है। आईए जानते है आपके शहर में 8 जनवरी को 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है..........
सोने की कीमतों में फिर बदलाव, ये है बुधवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का भी 8 जनवरी का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate 8 January 2025: जनवरी के महीने में भी सोना चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज बुधवार को सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे है तो पहले 8 जनवरी का ताजा भाव जान लें। आज सोने के रेट में 110 रु प्रति दस ग्राम का उछाल आया है लेकिन चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरों के बाद सोने के दाम 78,000 और चांदी के रेट 92,000 के पार पहुंच गए है।

आज बुधवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी (Gold Silver Price Today) की नई कीमतों के मुताबिक, आज 8 जनवरी 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 72, 400 , 24 कैरेट के दाम 78,970 और 18 ग्राम 59, 420 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव (Silver Rate Today) 92, 500 रुपए चल रहा है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव…

Wednesday Latest Gold Rates

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 59,240/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 59, 120/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 59, 160 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 59, 650/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 72,300/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 72, 400/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 72,250/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 78,870 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 78, 820/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 78,970/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 78, 820/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Budhwar Silver Latest Rates

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 92,500 /- रुपये ।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,00,000/- रुपये है।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 92,500 / रुपए ट्रेंड कर रहा है।

GOLD खरीदना है? कैसे चेक करें प्योरिटी?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।