Hindi News

एक साल में ₹40 हजार के बना दिए 12 लाख रुपए, इस स्टॉक ने दिया अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो, यह खबर आपके बेहद काम की हो सकती है। दरअसल आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने निवेशकों को 3000 फ़ीसदी का बड़ा मुनाफा दिया है।
एक साल में ₹40 हजार के बना दिए 12 लाख रुपए, इस स्टॉक ने दिया अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा!

भारतीय शेयर बाजार में हमेशा कुछ ऐसे स्टॉक्स को लेकर चर्चा होती है जो निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देते हैं। आज हम एक ऐसे ही शेयर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल इसने निवेश को 1 साल के भीतर तीन हजार गुना तक रिटर्न दिया है। हालांकि यह बात आपको चौंकाने वाली लग सकती है। लेकिन यह बात एक दम सत्य है। इसे शेयर ने सिर्फ एक साल में अपने निवेशकों को 3074.56% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

यानी अगर किसी निवेशक ने 1 साल पहले इसमें ₹40 हजार का निवेश किया होगा। उसे आज की कीमत में 12 लाख रुपए से ज्यादा का मुनाफा हुआ है। इसके बारे में सोच कर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि महज 40 हजार रुपए के 1 साल में 12 लाख रुपए बन जाना कितना बड़ा मुनाफा होता हैं।

एक साल के भीतर दिया इतना मुनाफा

दरअसल आज हम जिस शेयर के बारे में आपको बता रहे हैं। उस शेयर का नाम Marsons Ltd है। इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को जमकर मुनाफा दिया है। यानी यदि आपने इस कंपनी के शेयर में आज से एक साल पहले 40 हजार 560 रुपए लगाए होते तो, आज आप 12 लाख 87 हजार 600 रूपए के मालिक हो जाते। यानी आप 3000% मुनाफा कमा सकते थे। दरअसल 4 दिसंबर 2023 को इस शेयर की कीमत सिर्फ 8.5 थी। जो आज 268,25 रूपए तक पहुंच चुकी है।

जानिए कंपनी का काम क्या है?

हालांकि निवेशकों को निवेश से पहले यह जान लेना चाहिए कि कंपनी क्या करती है। दरअसल Marsons Ltd की बात की जाए तो यह ट्रांसफार्मर बनाने का काम करती है। इसके 3 लाख से भी अधिक ट्रांसफार्मर दुनिया भर में इस्तेमाल किए जाते हैं। यह कंपनी न सिर्फ भारत में बल्कि अन्य देश जैसे इथियोपिया, दुबई, जॉर्डन, बांग्लादेश और भी कई बड़े देशों में अपना ट्रांसफार्मर सप्लाई करती है। यह राज्य बिजली बोर्ड पावर यूटिलिटी और अन्य प्रमुख ग्राहकों को भी अपने ट्रांसफार्मर सप्लाई करती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !