Hindi News

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी का परिणाम घोषित, इस बार 250 विश्वविद्यालयों में होगा एडमिशन, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

Published:
CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी का परिणाम घोषित, इस बार 250 विश्वविद्यालयों में होगा एडमिशन, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट यूजी (Common University Entrance Test UG) के परिणाम 15 जुलाई यानि आज घोषित कर दिए हैं। इस बात की  जानकारी खुद यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट के जरिए दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

यूजीसी अध्यक्ष ने सब्जेक्ट वाइज़ उन उम्मीदवारों की लिस्ट और उनके अंक जारी किए हैं, जिन्होनें परीक्षा 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। इस बार 22 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। एग्जाम में प्राप्त किए गए अंक के आधार पर 250 विश्वविद्यालयों द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का एडमिशन होगा।

बता दें कि 21 मई से लेकर 23 जून तक सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन भारत के 387 शहरों और देश के बाहर 24 शहरों में हुआ था। इस बार 11 लाख से अधिक उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे। वहीं 14.90 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

ऐसे चेक करें स्कोर

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट “cuet.samarth.ac.in ” पर जाएं।
  • अब होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन क्रेडेंशियल (एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेग, इसे अच्छे से चेक करें।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews