Hindi News

30 नवंबर को IIM CAT 2025, जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

Published:
आईआईएम कैट के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। कुछ दिनों में परीक्षा है। इसके बिना उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आइए जानें कैसे हॉल टिकट डाउनलोड करें?
30 नवंबर को IIM CAT 2025, जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

आईआईएम कोझीकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (IIM CAT 2025) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। एग्जाम सेंटर पर इसे ले जाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र के सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री मिलती है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट https://iimcat.ac.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, टेस्ट सिटी, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम, स्लॉट, रोल नंबर, समय, तारीख, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूरी दिशा निर्देश उपलब्ध होते हैं। इसके साथ-साथ उम्मीदवारों दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और वैध पहचान पत्र (जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि) लाने की जरूरत पड़ेगी।

उम्मीदवारों के लिए हेल्पडेस्क भी गठित

प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय ध्यान रखें की उम्मीदवार के नाम, जन्म तिथि, कास्ट कैटेगरी, फोटो और हस्ताक्षर में कोई भी  गड़बड़ी न हो। यदि लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड नजर नहीं आता या इसे डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो  कैट हेल्प डेस्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पष्टीकरण और समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर 1-800-210-0175 पर संपर्क करें या cathelpdesk@iimcat.co.in पर ईमेल भेजें। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://iimcat.ac.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड/एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • सारी जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंट आउट निकालकर जरूर रख लें।

कब होगी परीक्षा?

परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को 3 सेशन में  देशभर के 170 शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। स्लॉट 1  सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:00 बजे हैं। उम्मीदवारों को 8:15 बजे तक एंट्री लेनी होगी। वहीं स्लॉट-2 दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक चलेगा। रिपोर्टिंग टाइमिंग 11:00 होगी। स्लॉट 3 शाम 4 बजे से  लेकर 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 3:00 बजे है।

परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। तीन सेक्शन होंगे, प्रत्येक  के लिए 40 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नों की संख्या 68 होगी।  कुल अंक 204 होंगे। प्रश्न पत्र इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होगा। एमसीक्यू और नॉन एमसीक्यू दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। नॉन एमसीक्यू प्रश्नों के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। एमसीक्यू प्रश्नों के लिए  सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews