MP Weather Forecast: मानसून की विदाई से पहले तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। बुधवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल इंदौर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम और नर्मदापुरम भोपाल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।बता दे कि मंगलवार को सीधी, सिवनी,रायसेन, जबलपुर, सागर, नर्मदा पुरम, शहडोल संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- खरगोन बड़वानी में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर में बादल बूंदाबांदी
- इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में मध्यम से तेज।
वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां
दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ और हिस्सों, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से और पीछे हट गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब भटिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज और पूर्व से होकर गुज़र रही है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-मध्य उत्तर प्रदेश निकटवर्ती क्षेत्रों मे माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी झारखंड और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है। पूर्वी विदर्भ और निकटवर्ती क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर प्रदेश में 2-3 दिन बारिश जारी रहने की संभावना है।
Madhya Pradesh: 1 जून से 16 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा
- मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 20% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 16% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 23% अधिक वर्षा हुई है। एमपी में अब तक 42 .4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 110 प्रतिशत है। अब तक 35.4 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
- सबसे कम बारिश वाले जिलों में बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा खरगोन और शाजापुर शामिल हैं। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है।भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।
MP Weather Forecast Till 19 September









