Hindi News

Ladli Behna Yojana : शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, तैयारियां शुरू, खाते में आएंगे 1000 रुपए , जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम

Written by:Pooja Khodani
Published:
Ladli Behna Yojana : शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, तैयारियां शुरू, खाते में आएंगे 1000 रुपए , जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : 10 जून को मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को तोहफा मिलने वाला है। शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान संस्कारधानी जबलपुर से लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के खाते में राशि जारी करेंगे। बहनें अगले दिन 11 जून को इस राशि का बैंक से आहरण कर सकेंगी। वही राजधानी भोपाल में भी योजना को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। नवाचारों में विभिन्न चौराहों की विशेष साज-सज्जा करने की तैयारी की गई है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाली योजना होगी। योजना के बेहतर अमल के लिए टीम मध्यप्रदेश ने जुट कर कार्य किया है। करीब सवा करोड़ बहनों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए जिलों में किए गए प्रयास प्रशंसनीय हैं। सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी और जन-प्रतिनिधि मिल कर योजना को नया आयाम दे रहे हैं। योजना का अधिक से अधिक लाभ पात्र बहनों को मिले, जिससे योजना के लिए राशि अंतरण का कार्य निर्धारित तिथि 10 जून से बिना बाधा के हो जाए और बहनों को राशि प्राप्त होने लगे, इसके लिए जिलों में अनेक तरह के नवाचार भी किए गए।

जिलों में हुए नवाचार

  1. कलेक्टर दतिया ने बताया कि व्हाट्सएप पर भी लाड़ली बहनों के ग्रुप बनाए गए हैं। आठ जून को ग्राम सभा के बाद बहनें सामाजिक क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का संकल्प लें, ऐसी रूपरेखा बनाई गई। योजना से बहनों के जीवन में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख विभिन्न मंचों पर किया गया।
  2. 9 जून को दतिया जिले में सितोलिया और स्थानीय खेल होंगे। इन्हें आनंद उत्सव का नाम दिया गया है। इसमें महिलाओं के समूह घर से व्यंजन बना कर लाएंगे और मिल-बैठ कर साथ खाएंगे। इससे हितग्राही बहनों के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित होंगे। नगरीय क्षेत्रों में बैंड और डीजे से उत्सव का वातावरण बनाया जाएगा।
  3. उज्जैन जिले के जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि बड़ी पंचायतों में बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के अवसर पर नुक्कड़ नाटक किए गए। हितग्राहियों के निवास पर लाड़ली बहना का चित्र/फ्लेक्स प्रदर्शित कर योजना को प्रचारित किया जा रहा है।
  4. टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर और जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि 10 जून के कार्यक्रम के लिए साफों का प्रबंध किया गया है, जो कार्यक्रम में अतिथियों और गणमान्य नागरिकों को पहनाए जाएंगे। साथ ही लोकगीतों का कार्यक्रम भी होगा। बहनों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल दिए गए हैं।
  5. बुरहानपुर जिले के जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाले नारों का उपयोग किया गया है। लाड़ली बहना योजना की जानकारी जन-जन तक पहुँच चुकी है।
  6. मंदसौर कलेक्टर ने जिले में हुए नवाचारों की जानकारी दी। विधायक  यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि वार्डों और ग्रामों में कलश यात्रा और दीपोत्सव की पहल की गई है। जिले में बड़ी संख्या में दीवार लेखन का कार्य हुआ है।

ऐसे होगा पूरा कार्यक्रम

  1. राज्य स्तरीय कार्यक्रम का 10 जून शाम को 6 बजे जबलपुर से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
  2. कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव मनाया जायेगा।लाड़ली बहनें इस दिन अपने घरों में दीप अवश्य जलाएँ।
  3. राज्य स्तरीय र्कायक्रम में जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा।
  4. लाड़ली बहनों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा।
  5. विशिष्ट कलाकारों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में पिंक साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि गतिविधियाँ भी होंगी।
  6. योजना में एक करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews