Hindi News

प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से सीएम डॉ. मोहन यादव की अपील, कहा ‘एक-दो दिन इस मार्ग से न जाएं’

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
प्रयागराज जाने के लिए मध्यप्रदेश से गुज़रने वाले रास्तों पर भी भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। विशेषकर रीवांचल में स्थिति काफी दबावपूर्ण है।  इसीलिए मुख्यमंत्री ने कहा है कि यात्री कुछ समय के लिए इन मार्ग से न जाएं। इसी के साथ उन्होंने प्रशासन को जाम में फंसे लोगों की पूरी सहायता करने के निर्देश भी दिए हैं। जो लोग रास्तों में अटके हुए है उनके लिए भोजन पानी और विश्राम की व्यवस्था की जा रही है।
प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से सीएम डॉ. मोहन यादव की अपील, कहा ‘एक-दो दिन इस मार्ग से न जाएं’

CM Dr. Mohan Yadav has appealed to devotees : सीएम डॉ. मोहन यादव ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कुछ दिन जाम वाले रास्तों पर न जाएं। प्रयागराज जाने क लिए मध्यप्रदेश से लगे हुए इलाकों, खासकर रीवांचल में भारी भीड़ होने की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अगले कुछ दिन इस मार्ग से आगे न बढ़ें। सीएम ने कहा है कि वे कुंभ प्रशासन के साथ भी संपर्क में हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

दरअसल प्रयागराज महाकुंभ जैसे-जैसे समापन की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस कारण जबलपुर, कटनी और रीवा से प्रयागराज जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रीवा-प्रयागराज हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिससे हजारों श्रद्धालु फंसे हुए हैं।

सीएम मोहन यादव ने महाकुंभ यात्रियों से की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के वो इलाजे जो प्रयागराज की तरफ जाते हैं, वहां देशभर से लोगों का आवागमन हो रहा है। विशेषकर रीवांचल में भारी भीड़ है। इसलिए उन्होंने अपील की कि आने वाले एक दो दिन श्रद्धालु इस मार्ग से आगे न बढ़ें। क्योंकि भारी भीड़ के कारण महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां भी यात्री जाम में फंसे हुए हैं, वहां भोजन पानी और विश्राम करने के प्रशासन को पर्याप्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी अपने स्तर पर सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि आने-जाने के मार्ग के बारे में पहले से पता कर लें और कही जाम की स्थिति बन रही है तो किसी योग्य स्थान पर रुककर प्रतीक्षा करें।

प्रयागराज सहित कई स्थानों पर भारी जाम

बता दें कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण शहर में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। संगम जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे लोग कई घंटों तक जाम में फंसे हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संगम रेलवे स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। जाम की स्थिति सिर्फ प्रयागराज में ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों में भी देखी जा रही है। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में जाम की स्थिति बनी हुई है और इसके बाद अब मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि धैर्य से काम लें और रास्ता खुलने पर ही कुंभ के लिए जाएं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews