Hindi News

Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया, वोट की ताकत के सही इस्तेमाल का आह्वान

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया, वोट की ताकत के सही इस्तेमाल का आह्वान

Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का मध्यप्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होने सभी प्रदेशवासियों को इस पावन अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि हमारा देश 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और हमारा कर्तव्य है कि हम उन महान योद्धाओं को याद करें, जिसके संघर्ष से हमें हमें आजादी मिली।

कमलनाथ मे कहा कि हम 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, तात्या टोपे और मंगल पांडे जैसे शहीदों के कर्जदार हैं। हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू, राष्ट्रीय एकता के नायक सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहेब अंबेडकर, सरदार भगत सिंह और चंद्रशेखर जैसे असंख्य महापुरुषों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित करते हैं। हम आदिवासी विद्रोह के महानायक भगवान बिरसा मुंडा और टंट्या मामा को याद करते हैं। इन सबकी वीरता, पराक्रम और देशभक्ति की ताकत से ही हम अंग्रेजी राज को उखाड़कर स्वतंत्र भारत की स्थापना कर सकें।

प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा

उन्होने आजादी के बाद के भारत और आज के भारत की तुलना की और कहा कि ये प्रगति इसीलिए संभव हो सका क्योंकि पिछले 76 साल में देश के नेताओं और नागरिकों ने मिलकर मेहतन की। आज का भारत देश के नागरिकों के परिश्रम और पुरुषार्थ का फल है। उन्होने कहा कि इतने सालों में की सबसे बड़ी उपलब्थि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष की स्थापना है। लेकिन आज इसी लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हमें इस हमले का डटकर मुकाबल करन है। एक बार फिर हमें बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करनी है। इसी के साथ उन्होने मध्य प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं बच्चों बुजुर्गों पर अत्याचार, आदिवासियों दलितों पर अत्याचार, किसानों की आत्महत्या को के बढ़ते आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होने कहा कि हमें इन बुराइयों का अंत करना है। कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार और घोटाले की दीमक चाट रही है। चारों तरह घोटाले हो रहे हैं..महाकाल लोक घोटाला, सतपुड़ा भवन अग्निकांड घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, आरक्षक भर्ती घोटाला, पोषण आहार घोटाला, ई टेंडर घोटाला, नर्सिंग घोटाला आदि का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि चारों तरफ आज यही स्थिति है।

शिवराज सरकार पर प्रदेश को तबाह करने का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन भ्रष्टाचार और घोटालों ने प्रदेश को तबाह कर दिया है। मध्य प्रदेश में शासन तंत्र चौपट हो चुका है। छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। किसान परेशान हैं। मिलावटखोरों का बोलबाला है। गांव गांव गली गली तक शराब पहुंचा दी गई है। नए उद्योग धंधे लगे नहीं और पुराने बंद हो रहे हैं। मजदूरों को सबसे कम मजदूरी मिल रही है। लोग तनाव और अवसाद से परेशान हैं। पिछले 18 सालों में मध्य प्रदेश की सारी व्यवस्था को चौपट कर दिया है। उसके बाद मध्य प्रदेश की सरकार इसे कर्ज के दलदल में डुबा दिया है और लगातार कर्ज लिए जा रही है। अब तक मध्य प्रदेश के हर नागरिक पर सरकार ने लगभग 50 हजार का कर्ज चढ़ा दिया है। उसपर अब सुनने में आया है कि सरकार बॉन्ड गिरवी रखने वाली है। उन्होने कहा कि यही रफ्तार रही तो बीजेपी सरकार प्रदेश को दिवालिया कर देगी। 18 साल से जमी भाजपा सरकार जनता को झूठे वादों और खोखली घोषणाओं से ठग रही है।

वोट की ताकत से प्रदेश की तस्वीर बदलने का आह्वान 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब बुराइयों को नाश करने के लिए हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है लेकिन अपनी उंगली के इशारे से इसे खतम जरुर कर सकते हैं। उन्होने कहा कि वोट की ताकत से जनता इन बुराइयों को खतम कर सकती है। लोकतंत्र में बुराइयों का अंत करने के लिए वोट की ताकत सबसे मजबूत है। आने वाले तीन महीने में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है और कमलनाथ ने आह्वान किया कि इन चुनावों में जनता इन सारी बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें और झूठ पर सच की विजय के लिए, बेरोजगारी पर रोजगार के विजय के लिए, अन्याय पर न्याय की विजय के लिए, अत्याचार पर सदाचार के विजय के लिए, महंगाई पर कमाई की विजय के लिए, भ्रष्टाचार पर ईमानदारी के विजय के लिए और अंधकार पर प्रकाश की विजय के लिए वोट डालें। कमलनाथ ने कहा जनता के चुनाव से जब न्याय की सरकार बनेगी तो हम मिलकर एक मजबूत और खुशहाल मध्यप्रदेश के निर्माण की ओर बढ़ेंगे। इसी के साथ उन्होने कांग्रेस द्वारा किए गए वादों और घोषणाओं को दोहराया और कहा कि प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए सभी मिलकर कांग्रेस का साथ दें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !