Hindi News

MP Board : कक्षा 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, सोमवार को आएगा रिजल्ट, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित, ऐसे करें चेक

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Board : कक्षा 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, सोमवार को आएगा रिजल्ट, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित, ऐसे करें चेक

,

MP Board 5th-8th Result : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम सोमवार 15 मई को अपरान्ह 12:30 बजे स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार घोषित करेंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा राजधानी भोपाल स्थित महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में परीक्षा परिणाम उद्घोषणा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी परीक्षा

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद विगत वर्ष मध्यप्रदेश की शासकीय शालाओं में कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड पैटर्न वार्षिक परीक्षा आयोजित की गई थी। उसके बाद इस शैक्षणिक-सत्र 2022-23 में प्रदेश की समस्त शासकीय, अशासकीय शालाओं और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 87 हजार शासकीय शाला, 24 हजार अशासकीय शाला और 1 हजार से अधिक मदरसों के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस वृहद कार्य के लिए समस्त व्यवस्थाएँ विभागीय स्तर पर ही करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य संपादन किया है। परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा के साथ ही परीक्षा का विश्लेषण सार भी प्रस्तुत किया जायेगा।

मार्च-अप्रैल में हुई थी परीक्षा

बता दे कि 25 मार्च से पांचवी और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की गई थी, कक्षा पांचवी की परीक्षा 31 मार्च और आठवीं की परीक्षा 1 अप्रैल को खत्म हुई थी। इस साल परीक्षाओं में प्रदेश के 29 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रदेश में 12 हजार से अधिक सेंटर बनाए गए थे।खास बात ये रही कि 13 साल बाद यह पहला मौका था , जब 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews