Hindi News

सर्दियों में ड्राइनेस से बचने के लिए ग्लिसरीन में मिलाएं ये चीज, चेहरा हो जाएगा मुलायम और चमकदार

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आपको रात में सोने से पहले ग्लिसरीन के साथ फिटकरी मिलाकर लगाना है। इन दोनों को साथ मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट और चमकदार नजर आता है। यह चेहरे को हेल्दी बनाने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स को भी बाहर निकलता है।
सर्दियों में ड्राइनेस से बचने के लिए ग्लिसरीन में मिलाएं ये चीज, चेहरा हो जाएगा मुलायम और चमकदार

Winter Skin Care Tips : सर्दी का दौर जारी है। ड्राइनेस की समस्या से लगभग हर कोई ही परेशान रहता है, जिससे बचने के लिए वह मार्केट में उपलब्ध बहुत सारे प्रोडक्ट्स डेली इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन कई बार इसका उन्हें साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है।

इस मौसम में लोग खुद का खास ख्याल रखने के साथ-साथ अपने परिवार का भी ख्याल रखते हैं। इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाओं के कारण शरीर की नमी खत्म हो जाती है।

ग्लिसरीन में मिलाएं ये चीज

अक्सर लोग ड्राइनेस की समस्या से बचने के लिए रात में अपने चेहरे पर ग्लिसरीन लगते हैं, लेकिन इसमें यदि एक चीज मिला दिया जाए, तो स्कीन काफी मुलायम होने के साथ-साथ इसमें निखार भी आ जाएगा। दरअसल, आपको रात में सोने से पहले ग्लिसरीन के साथ फिटकरी मिलाकर लगाना है। इन दोनों को साथ मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट और चमकदार नजर आता है। यह चेहरे को हेल्दी बनाने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स को भी बाहर निकलता है।

कालापन होगा दूर

बता दें कि फिटकरी में क्लींजिंग गुण मौजूद होता है, जो कि चेहरे से झाई और कालेपन की समस्या को दूर करता है। इससे चेहरा ग्लो करने लगता है। साथ ही ड्राइनेस की समस्या भी खत्म होती है। इसके लिए आपको ग्लिसरीन और फिटकरी को एक साथ मिलाकर चेहरे का मसाज करना है। इससे स्किन टोन में काफी अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

ऐसे करें तैयार

  • इसके लिए आपको एक बॉउल में पानी लेना है।
  • इसमें तुलसी पत्ता और फिटकरी का टुकड़ा डालकर पहले उबाल लें।
  • अब इस स्प्रे बोतल में छान कर रख लें।
  • जिसमें ग्लिसरीन की कुछ बंदे मिला दें और एक दिन के लिए फ्रिज में रख दें।

ऐसे लगाएं

रोज रात में सोने से पहले अपना चेहरा फेस वॉश से क्लीन करें और इस टोनर को अप्लाई करके थपथपा कर सुख लें। इससे चेहरे का रूखापन, झाईंया और कालापन दूर होगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews