Hindi News

सर्दियों में बीमारियों से बचाव के लिए गुड़ और तिल का करें सेवन, जानें इसके फायदे

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
इसे आप एक गिलास दूध से भी कंपेयर कर सकते हैं। एक क्लास दूध में जितने कैल्शियम मिलती है, उससे पांच गुना ज्यादा मजबूती तिल के सेवन करने से मिलती है।
सर्दियों में बीमारियों से बचाव के लिए गुड़ और तिल का करें सेवन, जानें इसके फायदे

Winter Health Care : अक्सर आपने लोगों को सर्दी के मौसम में गुड़ खाते हुए देखा होगा। यह ठंड से बचाव का रामबाण इलाज माना जाता है। गुड़ खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे बीमारियां कोसों दूर रहती है।सर्दियों में बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि यह मौसम रूखापन वाला होता है।

सर्द हवाएं शरीर की नमी को खत्म कर देता है। जिस कारण तमाम तरह की बीमारियां होती हैं। सर्दी, खांसी और बुखार इस मौसम में आम बात है। इसकी शुरुआत से ही लोग बचाव के लिए तरह-तरह के फूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करने लगते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

यदि आप गुड में तिल मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे बॉडी को काफी ज्यादा मजबूती मिलती है। इसे आप एक गिलास दूध से भी कंपेयर कर सकते हैं। एक क्लास दूध में जितने कैल्शियम मिलती है, उससे पांच गुना ज्यादा मजबूती तिल के सेवन करने से मिलती है। इससे हड्डियां मजबूत होती है।

तिल होता है गर्म

तिल काफी गर्म होता है। आपने ठंडी के मौसम में तिल के लड्डू अवश्य खाए होंगे। यह इसलिए बनाए जाते हैं, ताकि शरीर को गर्माहट मिल सके और बीमारियां दूर हो। इसमें मिनरल्स मौजूद होता है, जिससे हड्डियां को मजबूती मिलती है। तिल में प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कि गुड़ के साथ खाने पर दोगुनी ताकत प्रदान करते हैं। इसमें बहुत से प्रकार के विटामिन, जिंक, आयरन और सेलेनियम पाए जाते हैं, जिससे इम्यूनिटी पावर बढ़ाई जा सकती है।

डेली डाइट में करें शामिल

तिल और गुड़ का एक साथ सेवन करने से भरपूर नींद आती है। दिमाग सही से काम करता है, हड्डियों को मजबूती मिलती है। सर्दी, खांसी, बुखार का यह रामबाण इलाज माना जाता है। इसलिए आप भी बिना किसी देरी के आज ही इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर लें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews