उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के तहत विभिन्न पदों के लिए भर्ती (विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/2026) निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जिन्होंने PET 2025 की परीक्षा दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ‘Applicant Authentication’ के माध्यम से PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC UP Pollution Control Board Recruitment
ये भी पढ़ें
संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड)
कुल पद: 115
पदों का विवरण
- वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant): पर्यावरण विज्ञान या संबंधित विषयों में विशेषज्ञता 10 पद।
- अवर अभियंता (Junior Engineer – JE): सिविल या पर्यावरण इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री 8 पद।
- लेखा परीक्षक/लेखाकार (Auditor/Accountant): कॉमर्स बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थियों के लिए 22 पद।
- विधि सहायक (Law Assistant): कानून (LLB) की डिग्री अनिवार्य 4 पद।
- प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant): विज्ञान विषयों के साथ स्नातक 2 पद।
- अनुश्रवण सहायक (Monitoring Assistant): क्षेत्रीय कार्यों और डेटा संग्रह के लिए 35 पद।
- वैज्ञानिक सहायक (विशेष चयन) 5 पद
- कनिष्ठ अभियंता 29 पद
आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी)।
शैक्षणिक योग्यता: प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग विशिष्ट योग्यता निर्धारित है (जैसे संबंधित विषय में स्नातक या डिप्लोमा), जिसका विवरण मुख्य फॉर्म भरते समय प्रदर्शित होगा। केवल वे अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में प्रतिभाग किया है और जिन्हें आयोग द्वारा स्कोरकार्ड जारी किया गया है। शून्य या नकारात्मक अंक वाले अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाएंगे।
- वैज्ञानिक सहायक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैव रसायन विज्ञान, या पर्यावरण विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री।
- लेखाकार/लेखा परीक्षक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक डिग्री ली हो, जिसमें लेखांकन विषय या किसी सरकारी या अर्ध-सरकारी संगठन में एक साल का लेखा अनुभव ।
- विधि सहायक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक डिग्री हो और वह अधिवक्ता, वकील, बैरिस्टर या अटॉर्नी के रूप में तीन साल का अनुभव।
- प्रयोगशाला सहायक: उत्तर प्रदेश बोर्ड या समकक्ष से साइंस विषय के साथ इंटरमीडिएट (12वीं) ।
- निगरानी सहायक: उत्तर प्रदेश बोर्ड या समकक्ष से साइंस विषय के साथ इंटरमीडिएट (12वीं)।
- कनिष्ठ अभियंता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या लोक स्वास्थ्य, सिविल, रासायनिक या पर्यावरण इंजीनियरिंग ।
आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों (General, OBC, SC, ST) के लिए 25 रुपये का प्रारंभिक शुल्क रखा गया है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Dates to Remember)
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 11 मार्च 2026
- ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा करना प्रारंभ: 02 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 2026
- शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन: 29 अप्रैल 2026 तक
UPSSSC UP Pollution Control Board Recruitment : कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- नए उम्मीदवार “New Registration” पर क्लिक करें ।
- अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
- पंजीकरण के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- लॉगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन किए जाने वाले पोस्ट की जानकारी भरें।
- फॉर्म में मांगे गए पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और भुगतान सफल होने पर रसीद डाउनलोड कर लें।
- पूरी जानकारी भरने और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।