Hindi News

कर्ली बालों को बनाना चाहती हैं स्ट्रेट और सॉफ्ट, अपनाएं ये 5 नेचुरल हेयर मास्क, हफ्ते भर में मिलेगा रिजल्ट!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
कुछ लोग घुंघराले बालों को मुलायम और स्ट्रेट करने के लिए ब्यूटी पार्लर जाती हैं। इसके लिए उन्हें ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती है। हालांकि, बाद में इसका उन्हें साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है।
कर्ली बालों को बनाना चाहती हैं स्ट्रेट और सॉफ्ट, अपनाएं ये 5 नेचुरल हेयर मास्क, हफ्ते भर में मिलेगा रिजल्ट!

Hair Mask : इन दिनों हेयर फॉल की समस्या बेहद आम बात हो चुकी है। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। इसके बावजूद. कोई खास असर देखने को नहीं मिलता। वहीं, कुछ लोग घुंघराले बालों को मुलायम और स्ट्रेट करने के लिए ब्यूटी पार्लर जाती हैं। इसके लिए उन्हें ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती है। हालांकि, बाद में इसका उन्हें साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है।

आज हम आपको घरेलू हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे हफ्ते में दो बार लगाया जाए, तो कर्ली बाल मुलायम बन जाएंगे।

केला-दही

कर्ली हेयर को स्ट्रेट और सॉफ्ट बनाने के लिए आपको केले और दही का हेयर मास्क लगाना चाहिए। इससे बालों को पोषण मिलेगा। साथ ही चमक बढ़ेगी। यह रूखेपन को दूर कर बालों को जड़ों से मजबूती प्रदान करता है। इस मास्क को स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं, जिसे 30 से 40 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से इसको धो लें। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आने लगेगा।

एलोवेरा-ओलिव ऑयल

आप अपने कर्ली हेयर को सॉफ्ट बनाने के लिए एलोवेरा और ओलिव ऑयल वाला मास्क लगा सकती हैं। इससे बाल चमकदार होंगे। इस मास्क को बाल धोने से करीब 30 मिनट पहले लगा लें। जब यह सुख जाए तो इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। चंद हफ्तों में इसका असर आपको दिखने लगेगा।

अंडा-दही

आप अपने बालों में अंडा और दही का हेयर मास्क भी लगा सकती हैं, जो हेयर ग्रोथ के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की जड़ों तक पहुंच कर इसे पोषण प्रदान करता है, जिससे बालों की चमक बढ़ती है। साथ ही कर्ली हेयर बिल्कुल सॉफ्ट हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 3 से 4 बार किया जा सकता है।

शहद-दूध

बालों के लिए शहद और दूध का हेयर मास्क भी रामबाण इलाज माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से हफ्ते भर में ही रिजल्ट आपके सामने होगा। इससे बालों में शाइनिंग आती है। साथ ही बाल लंबे होते हैं और सॉफ्ट भी होते हैं।

दूध-दही

इसके अलावा, आप हफ्ते में दो बार दूध और दही का हेयर मास्क भी लगा सकती हैं। इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इससे पीएच लेवल कंट्रोल होगा, जिससे हेयर फॉल की समस्या खत्म होगी। साथ ही डैंड्रफ भी दूर हो जाएगा। बाल घने और चमकदार बनेंगे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews