Hindi News

क्या आप Army और Military के बीच का फर्क जानते है? हर देशभक्त को जरूर पता होनी चाहिए

Written by:Ronak Namdev
Published:
अक्सर लोग Army और Military दोनों को एक ही मानते हैं, लेकिन जानकारी दे दें कि इन दोनों में एक बड़ा फर्क होता है। अगर आप भी देश और सेना से जुड़ी बातों में थोड़ी सी भी दिलचस्पी रखते हैं, तो ये खबर आपके लिए हो सकती है ।जानिए इनके मतलब, काम और जिम्मेदारियों में फर्क क्या होता है।
क्या आप Army और Military के बीच का फर्क जानते है? हर देशभक्त को जरूर पता होनी चाहिए

अक्सर लोग ‘आर्मी’ और ‘मिलिट्री’ जैसे शब्दों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इन दोनों का काम काफी अलग होता है। हालांकि दोनों देश की सुरक्षा से जुड़े होते हैं, लेकिन इनकी जिम्मेदारियां, पोस्टिंग और ऑपरेशन की दिशा में बड़ा अंतर होता है। अगर आपको भी लगता है कि ये बस नाम का ही फर्क होता है, तो आप बिल्कुल गलत हैं।

जानिए Army का मतलब क्या है

आर्मी यानी थल सेना, जो जमीन पर युद्ध लड़ने का सबसे अहम हिस्सा होती है। इसमें पैदल सैनिक, टैंक यूनिट्स, आर्टिलरी और इंजीनियर यूनिट शामिल हो सकते हैं। भारत में आर्मी का सबसे बड़ा रोल बॉर्डर की रक्षा करना है, आतंकवाद से निपटना है और जरूरत पड़ने पर देश के अंदर नागरिक की मदद करना होता है। जैसे जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत या फिर प्राकृतिक आपदा के वक्त, आर्मी हमेशा सबसे आगे रहती है।

भारतीय सेना में कई रेजीमेंट्स होती हैं जैसे राजपूताना राइफल्स, सिख रेजीमेंट, गोरखा राइफल्स आदि। आर्मी का काम ज्यादातर जमीन पर फोकस होता है, यानी किसी भी देश की सीमा पर जो लड़ाई होती है, उसका लीड रोल आर्मी निभाती है।

Military क्या होती है?

जबकि मिलिट्री शब्द एक बड़े सिस्टम को दिखाता है जिसमें Army (थल सेना), Navy (नौसेना) और Air Force (वायुसेना) तीनों शामिल होती हैं। यानी मिलिट्री एक घर है जिसमें ये तीनों सेनाएं आती हैं। जब भी हम मिलिट्री की बात करते हैं, तो इसका मतलब होता है पूरे देश की रक्षा ताकत जिसमें जमीन, पानी और हवा तीनों जगहों पर लड़ने की क्षमता रखती है।

आसान भाषा में समझें तो अगर भारत को किसी बड़े ऑपरेशन में दुश्मन देश से निपटना हो, तो उसमें तीनों सेनाएं शामिल होती हैं, यानी आर्मी, एयरफोर्स और नेवी। ऐसे में पूरा सिस्टम मिलकर काम करता है जिसे मिलिट्री कहा जाता है। यानी Army सिर्फ एक हिस्सा है, जबकि Military पूरा एक ढांचा होता है।

हर व्यक्ति के लिए यह जानना जरूरी

आज के दौर में जब सोशल मीडिया पर देशभक्ति की बातें तेजी से फैलती हैं, ऐसे में सही जानकारी होना और भी जरूरी हो जाता है। कई बार लोग बिना समझे ही आर्मी और मिलिट्री शब्दों का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे गलतफहमियां पैदा होती हैं। ये फर्क समझकर आप ना सिर्फ खुद जागरूक बनते हैं बल्कि दूसरों को भी सही जानकारी दे सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews