भारत में सितंबर का महीना आते ही फेस्टिवल की रौनक चारों ओर छा जाती है। गणेश चतुर्थी से लेकर नवरात्रि की तैयारियों तक हर घर में पूजा, सजावट और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस दौरान जहां मिठाइयों की थालियां सजी होती हैं, वहीं नमकीन पकवान भी मेहमानों के स्वागत के लिए बनाए जाते हैं। ऐसे में यदि आप इस बार कुछ नया और हटकर ट्राई करना चाहते हैं, जो स्वाद में मीठा और चटपटा दोनों हो, तो आज का आर्टिकल आपके लिए हैं।
आज हम आपको गुलाब जामुन की चाट बनाने के बारे में बताएंगे। सुनकर भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन यकीन मानिए यह फ्यूजन रेसिपी आपके त्योहार को खास बना देगी। खाने वाले हाथ चाटते रह जाएंगे।
गुलाब जामुन चाट
दरअसल, गुलाब जामुन का नाम लेते ही जुबान पर मिठास घुल जाती है। छोटे से लेकर बड़े हर कोई इसे पसंद करते हैं। दूसरी ओर चाट का जिक्र आते ही मुंह में पानी आना लाजिमी है। कई लोग इसे अपने किचन में एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं। इस फ्यूजन रेसिपीको बनाना बेहद आसान है। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। त्योहारों के दौरान जब मेहमान अचानक घर पहुंच जाते हैं, तब यह डिश आपके लिए रेस्क्यू की तरह काम कर सकती है। आपको न तो घंटों रसोई में खड़े रहना पड़ेगा और न ही भारी-भरकम तैयारी करनी होगी।
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले एक प्लेट लें और उसमें उबले हुए आलू के छोटे-छोटे टुकड़े सजाएं।
- इन पर हल्का सा नमक, चाट मसाला और भुना जीरा छिड़क दें, ताकि बेस लेयर में ही हल्का तड़का आ जाए।
- अब इन आलुओं के ऊपर गुलाब जामुन को हल्का दबाकर रखें।
- गुलाब जामुन को बीच से काटें ताकि पूरा ना टूटे और मिठास बनी रहे।
- इसके बाद अच्छे से फेंटा हुआ दही लें।
- इसे जामुन और आलू पर डाल दें।
- दही की ठंडक और उसका खट्टा-मीठा स्वाद इस चाट को बैलेंस करता है।
- अब इसमें इमली की खट्टी-मीठी चटनी और फिर हरी चटनी डालें।
- ऊपर से हल्का सा लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और फिर भुना जीरा डालें।
- इसके बाद सेव डालें, जिससे चाट कुरकुरी बन जाएगा।
- आखिर में गार्निश के लिए अनार के दाने और हरा धनिया डाल दें।
- अब आपकी चटपटी गुलाब जामुन चाट तैयार है।
हर कोई करेगा तारिफ
यकीन मानिए आपके द्वारा बनाई गई इस डिश की हर कोई तारीफ करेगा। केवल इतना ही नहीं, आप इसे घर पर आने वाले मेहमानों के सामने भी परोस सकती हैं, वे बिना तारीफ किए नहीं जाएंगे। केवल इतना ही नहीं, आपके पड़ोस में रहने वाली महिलाएं भी आपसे इन नई डिशेस की रेसिपी पूछेंगी। वहीं, घर के बड़े और बुजुर्गों को इसका टेस्ट बहुत ही पसंद आएगा।






