Hindi News

दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट, जहां कुछ भी खाने से पहले चेक कर लें बैंक बैलेंस! लग्ज़री मॉल से नहीं है कम

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आज हम आपको दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक केले की कीमत सहित अन्य चीजों की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं।
दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट, जहां कुछ भी खाने से पहले चेक कर लें बैंक बैलेंस! लग्ज़री मॉल से नहीं है कम

दुनिया के एक देश से दूसरे देश को जोड़ने के लिए पानी के जहाज के अलावा एरोप्लेन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लैंडिंग के लिए सभी देश में एयरपोर्ट बनाए गए हैं। बता दें कि यह बाकी सभी माध्यमों से बहुत अधिक महंगा भी होता है। एयरपोर्ट पर आम जगह की अपेक्षा चीज बहुत ज्यादा महंगी होती हैं। यहां सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि चाय, कॉफी, पानी की बोतल आसमान छूने वाली कीमतों पर मिलती हैं। हालांकि, प्लेन में सफर करने से पहले जब लोग एयरपोर्ट पर पहुंच जाते हैं, तो वह यहां घूम-घूम कर अपने पसंद की चीज भी खरीदते हैं।

पिछले कई सारे आर्टिकल में हम आपको एयरपोर्ट से जुड़े बहुत सारे फैक्ट्स के बारे में बता चुके हैं, लेकिन आज हम आपको दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक केले की कीमत सहित अन्य चीजों की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

इस्तांबुल एयरपोर्ट (Istanbul Airport)

दुनिया का सबसे महंगा एयरपोर्ट इस्तांबुल है, जहां सामान खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां खाने-पीने की चीज से लेकर सब कुछ बहुत ही ज्यादा एक्सपेंसिव है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां केले और फास्ट फूड बहुत ही ज्यादा महंगे मिलते हैं। इसके रेट सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे, लेकिन यात्री इन्हें खरीदने के लिए मजबूर होते हैं। जिन लोगों के पास बहुत ज्यादा पैसा होता है, वह शौक से भी एयरपोर्ट पर सामान खरीदते हैं।

केले की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

मीडिया सूत्रों की मानें तो इंस्टेबुल एयरपोर्ट पर एक केले की कीमत करीब 565 रुपए है। अब आप सोच सकते हैं, यहां किसी भी चीज की खरीददारी के लिए आपके जेब में कितने पैसे होने चाहिए। यहां चीजों का रेट इतना हाई है कि कई बार जेब में लिमिटेड पैसे होने के कारण बिना कुछ खाने-पीने का सामान खरीदे ही सफर करने को मजबूर रहते हैं। इस रेट में कोई भी खाने-पीने की चीज खरीदना आम आदमी के बजट के बाहर है। वहीं, यदि कोई इस एयरपोर्ट पर पेट बियर खरीदना चाहता है, तो उसकी कीमत 1700 रुपये है। यदि आप बर्गर, पिज़्ज़ा, कॉफी, चाय आदि खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत भी हजार रुपए के पार है।

व्यस्त एयरपोर्ट में से एक

बता दें कि इस्तांबुल एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 2 लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। यह दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं, क्योंकि यूरोप और एशिया के बीच स्थित इस्तांबुल फेमस डेस्टिनेशन है। इस कारण यह एयरपोर्ट बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहता है। आम आदमी के बजट के बाहर होने के बावजूद लोग बेसिक जरूरत की चीजों को खरीदने पर मजबूर रहते हैं। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जो दो महाद्वीपों में फैला हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews