Hindi News

बालकनी में कबूतर बना लेते हैं अपना बसेरा, इन्हें भगाने के लिए अपनाएं ये तरीका

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
लोग कहते हैं कि कबूतर पुराने जमाने में चिट्ठी पहुंचाने का काम किया करते थे। अगर आप उनके द्वारा की जाने वाली गंदगी से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कबूतरों को अपनी बालकनी से दूर रख सकते हैं।
बालकनी में कबूतर बना लेते हैं अपना बसेरा, इन्हें भगाने के लिए अपनाएं ये तरीका

अक्सर घर की बालकनी पर कबूतर आकर उस जगह को गंदा कर देते हैं, जिस कारण आपका उस स्थान पर पैर भी रखने की इच्छा नहीं होती। खासकर बालकनी में कबूतर को बैठते हुए देखा जाता है। आपने कबूतर और इंसान के बीच दोस्ती के बारे में तो सुना ही होगा। कई फिल्मों में दोनों के रिश्ते को काफी गहराई के साथ दिखाया गया है। अमूमन आपने देखा होगा अपने घर पर सुबह होते ही महिलाएं अपने घर और आंगन को झाड़ू से साफ-सफाई करती हैं। उसके बाद फिर पोछा भी लगाती हैं, ताकि गंदगी साफ हो जाए। बता दें कि साफ सफाई बेहद जरूरी होता है। जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती, वहां बाहरी व्यक्ति का भी जाने का मन नहीं होता। ऐसे घर में देवी-देवताओं का वास भी नहीं होता।

लोग कहते हैं कि कबूतर पुराने जमाने में चिट्ठी पहुंचाने का काम किया करते थे। अगर आप उनके द्वारा की जाने वाली गंदगी से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कबूतरों को अपनी बालकनी से दूर रख सकते हैं।

उपाय

  • बर्ड स्पाइक कबूतरों को आपके घर से दूर रखने का असरदार तरीका हो सकता है। यह बालकनी की रेलिंग या छज्जे पर उन्हें बैठने से रोकता है। यह प्लास्टिक या मेटल के बने होते हैं, जिनमें नुकीले किले लगे होते हैं, जो कबूतरों को वहां बैठने से रोकते हैं।
  • आप विंड चाइम भी लगा सकते हैं। इसे लगाने से हवा चलने पर आवाज होती है, जिससे कबूतर वहां आने से कतराते हैं क्योंकि इसकी आवाज तेज होती है।
  • आप रेलिंग के चारों ओर प्लास्टिक या मेटल की जाली लगा सकते हैं, जिससे कबूतर अंदर नहीं आ पाएंगे।
  • कबूतर अक्सर बालकनी में घोंसला बनाने की कोशिश करते हैं। इससे बचने के लिए बालकनी के कोनों और छिपे हुए स्थानों को बंद कर दें। अगर आपको कहीं भी घोंसला दिखे, तो उसे तुरंत हटा दें। उस जगह को साफ करने के बाद पेस्टीसाइड स्प्रे करें, ताकि कबूतर वहां दोबारा न आएं।
  • इसके अलावा बालकनी की नियमित सफाई करें, क्योंकि कबूतरों को गंदगी वाली जगह ज्यादा पसंद आती है। ऐसे में वे आपकी साफ बालकनी में नहीं आएंगे।

कबूतर से होने वाली समस्याएं

  • यदि आप लंबे समय से कबूतर के संपर्क में है, तो इसके बीच से आपको फेफड़ों में सूजन संबंधी शिकायत हो सकती है। यह आगे चलकर आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।
  • कबूतर के संपर्क में आने से एलर्जी की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। इससे नाक में खुजली और जलन जैसी दिक्कतें बढ़ती जाती है। इससे आपको आगे चलकर और अधिक नुकसान हो सकता है।
  • कबूतर के बीच में मौजूद बैक्टीरिया और कवक इंसान के सांस लेने में दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। इससे आपको संक्रमण भी हो सकता है।
  • जिस व्यक्ति को अस्थमा की शिकायत है, उन्हें भूलकर भी कबूतर के संपर्क में नहीं आना चाहिए। यह जहां कबूतर का माल हो, उसके आसपास भी नहीं जाना चाहिए।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews