Hindi News

पूर्वोत्तर भारत के ये हिल स्टेशन, जरुर बनाएं घूमने का प्लान, खूबसूरत नजारें मोह लेंगे मन

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आज के आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट के 3 हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जो खूबसूरती की मिसाल है। यहां सालोंभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।
पूर्वोत्तर भारत के ये हिल स्टेशन, जरुर बनाएं घूमने का प्लान, खूबसूरत नजारें मोह लेंगे मन

भारत के लोगों को घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। बहुत ही जल्द गर्मी का मौसम भी शुरू होने वाला है। ऐसे में लोग पहले से ही टूरिस्ट डेस्टिनेशन सर्च करने लगते हैं, ताकि वह गर्मी की छुट्टी पड़ते ही अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और पार्टनर के साथ उन जगहों को एक्सप्लोर कर सके। हालांकि, तेज धूप के कारण कहीं भी जाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में इंडिया की कुछ ऐसे प्लेस भी हैं, जहां फरवरी से अप्रैल तक का मौसम काफी सुहावना होता है। यहां आप भारत की खूबसूरती और संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं।

गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोग छुट्टियों में घूमने के प्लानिंग बनने लगते हैं। इसके लिए वह पहले से हिल स्टेशन की तलाश करते हैं। इनमें से कुछ हिल स्टेशन ऐसे हैं, जहां लोग पहले से ही जाकर घूम चुके होते हैं।

नॉर्थ ईस्ट के हिल स्टेशन

आज के आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट के 3 हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जो खूबसूरती की मिसाल है। यहां सालोंभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। नदी व झरने लोगों को आकर्षित करती है।

‘पूर्व का स्कॉटलैंड’

नॉर्थ ईस्ट में आप ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ घूमने जा सकते हैं, जो कि शिलांग है। यह मेघालय में स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारे लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यह अपनी अनोखी परंपरा और संस्कृति के लिए जाना जाता है। देवदारों के पेड़ों से घिरा यह खूबसूरत शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां घूमने के लिए गर्मियों का मौसम खास माना जाता है।

गंगटोक

इसके अलावा, आप सिक्किम की राजधानी गंगटोक घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको यहां से कंचनजंगा का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। बादलों से घिरा हुआ यह हिल स्टेशन ट्रैकर्स के लिए भी परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। आप यहां केबल कार में बैठकर खूबसूरत घुमावदार पहाड़ी सड़कों का भी आनंद उठा सकते हैं। किसी भी मौसम में यहां पर घूमने के लिए जाया जा सकता है।

तवांग

आप अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग जा सकते हैं, जो कि ईस्ट इंडिया के सबसे ठंडा हिल स्टेशनों की लिस्ट में सुमार है। यहां 400 साल पुराना मठ है, जो कि भारत के सबसे बड़े मठों में से एक है। यहां पर बाप टेंग कांग, नूरानांग जैसे खूबसूरत झरने, सांगेत्स और बंगा जंग जैसी प्राचीन झीलें व गर्म झरनों का लुफ्त उठा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews