Hindi News

2025 में ट्रेंड में छाई ये जींस, इन्हें स्टाइल कर आप भी लगें फैशनेबल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना है तो ट्रेंड के साथ चलना बहुत जरूरी हो जाता है। चलिए आज हम आपको 2025 की ट्रेंडिंग जींस डिजाइन बता देते हैं जो आपको कूल लुक देगी।
2025 में ट्रेंड में छाई ये जींस, इन्हें स्टाइल कर आप भी लगें फैशनेबल

आजकल फैशन और ट्रेंड (Trendy Jeans) में बने रहना तो सभी को पसंद होता है। स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आने के लिए सभी लोग ट्रेंड के साथ आगे बढ़ना पसंद करते हैं। बदलते हुए समय के साथ फैशन बहुत तेजी से बदलता है। कभी मौसम के हिसाब से तो कभी त्योहारों के हिसाब से फैशन में बदलाव आता है। 2025 में जींस का ट्रेंड काफी अलग देखने को मिल रहा है।

अगर आप भी वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद करते हैं तो आपको मार्केट में इन दिनों अलग-अलग तरह के जींस दिखाई दे रहे होंगे। इन्हें पहनने के बाद आपको बिल्कुल डिफरेंट लुक मिलेगा जो आप कई मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको 2025 में ट्रेंड कर रहे जींस के डिजाइन बताते हैं। अपने वॉर्डरोब में इन्हें शामिल कर आप भी ब्यूटीफुल लुक पा सकते हैं।

बूट कट

इन दोनों बूटकट जींस काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही है। वैसे तो यह पुराना फैशन है लेकिन 2025 के ट्रेंड में एक बार फिर उसने अपनी जगह बना ली है। यह घुटने तक तो फिट होती है लेकिन नीचे से थोड़ी चौड़ी रहती है। आप आउटिंग के समय फिर किसी पार्टी के दौरान इसे आसानी से पहन सकते हैं।

ओवरसाइज डेनिम

ओवर साइज और बैगी जींस का चलन काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। यह पहनने में बहुत कंफर्टेबल होती है और आपको कूल लुक भी देती है। इन दिनों जो यह जींस पहन रहा है वह फैशनेबल की कैटेगरी में आ रहा है। क्रॉप टॉप के साथ इस तरह की जींस लड़कियों पर बहुत अच्छी लगती है।

वाइड लेग जींस

कुछ समय पहले एंकल लेंथ जींस का इतना ट्रेंड चला था कि वाइड लेग जींस लोगों को ओल्ड फैशन लगने लगी थी। अब एक बार फिर उसने ट्रेंड में अपनी जगह बना ली। ऊपर से फिट होती है और नीचे जाते-जाते चौड़ी हो जाती है। अगर आपको नया लुक चाहिए तो यह बेस्ट ऑप्शन रहेगा। पार्टिसिपेट ऑन लूज दोनों ही तरह के टॉप के साथ पहन सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews