Hindi News

Ladli Behna Yojana : करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, आज सीएम जारी करेंगे 8वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे 1250 रुपए, जानें ताजा अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Ladli Behna Yojana : करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, आज सीएम जारी करेंगे 8वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे 1250 रुपए, जानें ताजा अपडेट

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है।आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की  8वीं किस्त जारी की जाएगी। सीएम मोहन यादव आज बुधवार को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कॉन्वेंशन सेंटर से लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1576.61 करोड़ रूपये की राशि भेजेंगे।इसके तहत करोडों बहनों के खाते में  1250 रुपए जारी किए जाएंगे। इसके लिए वित्त विभाग ने पहले ही महिला एवं बाल विकास विभाग को किस्त की राशि 1,596 करोड़ रुपये जारी कर दी है।

मध्य प्रदेश भाजपा ने अपने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश की बहनें हुईं आत्मनिर्भर! मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के तहत प्रदेश की 1.31 करोड़ से अधिक बहनों को हर महीने मिल रही ₹1250 की आर्थिक सहायता।

10 से 15 जनवरी तक मनेगा महिला सशक्तिकरण सप्ताह

  • मध्यप्रदेश में 10 से 15 जनवरी 2024 तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रूपये अंतरित करने से होगी।महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
  • जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को पुरूस्कृत किया जायेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, शौर्य दल के सदस्य जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया हो उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा।  ऐसी बालिकाएँ जिनके द्वारा सूचना दी जाकर स्वयं का बाल विवाह रोका गया हो, को भी सम्मानित किया जायेगा।
  • सभी 52 जिलों के 57 वनस्टॉप सेंटर अन्तवासियों परार्मश सत्र आयोजित कर “घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिये सहायता योजना” की जानकारी दी जायेगी। महिला हेल्पलाइन 181 एवं मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना पर रेडियो पर चर्चा, समस्त जिलों के बाल गृहों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी प्रदान कर “गुड टच-बैड टच” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विशेषज्ञों और पुलिस साइबर सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।

मई में शुरू हुई थी योजना, जून में आई थी पहली किस्त

दरअसल, लाड़ली बहना योजना पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा चुनाव से पहले मई 2023 में शुरू की गई थी, जिसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी, इसके बाद पिछले साल रक्षाबंधन पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। अबतक इस योजना की 7 किस्तें जारी हो चुकी है और अब जनवरी में 8वीं किस्त जारी की जानी है। घोषणानुसार यह राशि हर महीने की 10 तारीख को भेजी जाती है।

पात्रता की शर्तें और विशेषताएं

  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त
  • विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रही लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
  • योजना का लाभ पाने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी वर्गों की महिला आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना में पहले उम्र सीमा 23 साल थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 21 साल कर दिया गया है।
  • यदि इस योजना में आवेदन करने वाली महिला किसी दूसरी योजना की लाभार्थी है और उस योजना से उसे हर महीने 1250 रुपये से कम मिल रहा है, तो उसे लाडली बहना योजना में 1250 रुपये में बची रकम का भुगतान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !