Hindi News

नहाने के बाद की ये 4 गलतियां जीवन पर डाल सकती हैं बुरा असर, जानें वास्तु के अनुसार

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
वास्तु शास्त्र के बताए गए नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक उर्जा भी दूर रहती है। ऐसे ही कई नियम नहाने को लेकर भी बताए गए हैं, कुछ काम ऐसे होते हैं जो लोग अक्सर नहाने के तुरंत बाद कर लेते हैं, जो वास्तु शास्त्र के अनुसार अच्छे नहीं माने जाते हैं।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में की गई छोटी सी गलती भी जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। वास्तु शास्त्र में न सिर्फ घर के निर्माण के बारे में नियम बताए गए हैं बल्कि घर के हर छोटे से बड़े कामों के लिए नियम बताए गए हैं।

घर में किए गए हर एक कार्य का एक विशेष समय और स्थान होता है, जो घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है। अगर हम अपने जीवन में वास्तु शास्त्र के बताए गए नियमों का पालन करते हैं, तो जीवन में सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही साथ दोषों का नाश भी होता है।

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips)

आज, खासतौर पर नहाने से जुड़े वास्तु के नियमों के बारे में जानेंगे। कुछ काम ऐसे भी होते हैं जिन्हें नहाने के बाद करना वास्तु शास्त्र के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता है। चलिए फिर एक-एक करके समझते हैं कि वह कौन-कौन से काम है।

बाल्टी में गंदा पानी बचाना

अक्सर जब लोग नहाते हैं, तो नहाने का गंदा पानी बाल्टी में ही छोड़ देते हैं, शायद आपको यह बात बहुत ही मामूली और छोटी लग रही होगी, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह अशुभ होता है और नकारात्मक ऊर्जा को को अपनी और खींचता है।

जब कभी भी बाथरुम में नहाने का पानी बच जाए तो उसे उचित तरीके से निकाल देना चाहिए, नहाने का पानी को बहाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जीवन की ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हमारे काम में बाधा का कारण बन सकती है।

नेल कटर या रेजर का इस्तेमाल करना

कभी भी नहाने के तुरंत बाद नेल कटर, रेजर या फिर ब्लेड जैसी धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर की और आकर्षित होती है साथ ही साथ कई प्रकार की परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती है। नेल कटर रेजर या फिर ब्लेड से जुड़ा हुआ काम नहाने के पहले ही करना चाहिए।

बाथरूम में खाली बर्तन रखना

यह सबसे आम गलती है, जो लगभग हर व्यक्ति करता है। बाथरूम में अक्सर लोग खाली बाल्टी रखते हैं, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। बाथरूम में बाल्टी या टब को हमेशा पानी से भरा हुआ रखना चाहिए, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे, अगर आप पानी भरकर नहीं रखना चाहते हैं, तो इन वस्तुओं को उल्टा करके रखना चाहिए।

नहाने के तुरंत बाद सिंदूर लगाना

अक्सर महिलाएं नहाने के तुरंत बाद मांग में सिंदूर लगा लेती है, वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाने के तुरंत बाद ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से मानसिक अशांति फैल सकती है और घर का वातावरण भी अशांत हो सकता है।

सिंदूर लगाना बहुत अच्छा होता है, लेकिन नहाने के तुरंत बात नहीं लगाना चाहिए। इसे सही समय और सही तरीके से लगाना अच्छा माना जाता है। ताकि घर में शांति और समृद्धि बनी रहे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews