Hindi News

सीएम डॉ मोहन यादव ने किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण बोले- उनके कद के सामने पद छोटा पड़ जाता था

Written by:Atul Saxena
Published:
वीडी शर्मा ने कहा, पावर्ती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) और केन-बेतवा (केबी) नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना उन्हीं की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

CM Dr Mohan Yadav unveiled Atal Bihari Vajpayee statue in Morena: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मुरैना में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया, उन्होंने अटल जी को राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का प्रतीक और राजनीति का अजातशत्रु बताया, सीएम ने कहा कि अटल जी ने जो किया उसे लोकतंत्र जिन्दा रहता है उन्होंने देश के लिए जो किया उससे उनका कद बहुत बड़ा हो गया, उनके कद के सामने पद भी छोटे पड़ जाते थे, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चंबल अंचल की वीरों की भी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अटल जी की प्रतिमा का अनवरण करते हुए कहा, हमने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह को नहीं देखा, पर अटल जी को करीब से देखा है। देश को लोकतंत्र का एक नायक अटल जी के रूप में मिला। कोई नेता पक्ष में हो या विपक्ष में, एक जैसी भाषा बोले, ये हमने अटल जी के व्यक्तित्व में ही देखा है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया था। अटल जी भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने 50 साल तक विपक्ष में बैठकर लोकतंत्र और संसदीय परम्पराओं को सशक्त करने का अभूतपूर्व कार्य किया।

अटल जी राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के प्रतीक थे: मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी अटल जी का मन और कद इतना बड़ा था कि उनके सामने कोई भी पद छोड़ा पडा जाता था क्योंकि देशभक्तों का कद उनके मन से होता है उन्होंने विपक्ष का नेता होते हुए भी संयुक्त राष्ट्र में भारत का मान बढ़ाया ऐसा केवल एक सच्चा देशभक्त ही कर सकता है  वे सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के प्रतीक थे वे  राजनीति के अजातशत्रु थे , हम आज भी उनके कार्यों और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हैं।

अटल जी देश के एक मात्र ऐसे नेता, जिन्हें हर दल में स्वीकार्यता प्राप्त थी : वीडी शर्मा 

कार्यक्रम में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा अटल जी देश के एक मात्र ऐसे नेता थे, जिन्हें हर दल में स्वीकार्यता प्राप्त थी। गांव-गांव को सड़क और नदियों को जोड़ने का सपना अटल जी ने देखा था। आज अटल जी का स्वप्न पूरा होता दिख रहा है। स्व. वाजपेयी के योगदान को हमारा देश कभी नहीं भूल पाएगा। वीडी शर्मा ने कहा, पावर्ती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) और केन-बेतवा (केबी) नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना उन्हीं की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनकी सोच को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रियान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उत्तरप्रदेश और राजस्थान के साथ नदियों को जोड़ने के मिशन के साथ जल संरक्षण से जुड़े कई उल्लेखनीय निर्णय लिए हैं।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews