Hindi News

CBSE OSM विवाद को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, न्यायिक जांच की मांग, कहा- क्यों मिला COEMPT को ठेका?  

Published:
राहुल गांधी ने सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है। COEMPT प्रबंधन और केंद्र सरकार के बीच संबंध को लेकर सवाल उठाए हैं। 
CBSE OSM विवाद को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, न्यायिक जांच की मांग, कहा- क्यों मिला COEMPT को ठेका?  

सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी (CBSE OSM Row) की कई शिकायतें सामने आई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इस मामले को केंद्र सरकार पर सवाल उठाएं हैं। लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “सीबीएसई परीक्षा परिणाम में बड़ी फेरफेर हो गई। इस देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “हमेशा की तरह न कोई जवाब, न  जिम्मेदारी और ना शर्म है”

राहुल गांधी ने बताया कि सीओईएमपीटी को सीबीएसई परीक्षा से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इससे पहले यह कंपनी Globarena प्राइवेट लिमिटेड के नाम के काम कर रही थी। 2019 और 2023 में तेलंगाना बोर्ड परीक्षा में स्कैम के आरोप भी इसपर लगे थे।इस मामले को लेकर उन्होंने कहा, “नाम बदला, लेकिन नियत और फितरत नहीं। इतिहास सबको पता था। लेकिन इसके बावजूद ऐसी कंपनी के हाथ में 18.5 छात्रों का भविष्य सौंप दिया गया और किसी को फर्क भी नहीं पड़ा। आगे कांग्रेस नेता बोले “यह गलती नहीं सोचा समझा षड्यंत्र है।” 

COEMPT को ठेका मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए 4 बड़े सवाल

राहुल गांधी ने सीओईएमपीटी को सीबीएसई परीक्षा की जिम्मेदारी देने के लिए सीबीएसई और केंद्र सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा, “इस कंपनी को सीबीएसई का ठेका क्यों दिया गया और किसके कहने पर दिया गया। कंपनी विवादों में घिरी थी, फिर इसका बैकग्राउन्ड चेक क्यों नहीं किया गया?
” इसके अलावा उन्होंने ने उन नियमों और प्रक्रिया लेकर भी सवाल उठाए हैं, जिसके अंतर्गत इस कंपनी को बोर्ड परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मोदी सरकार और COEMPT के बीच संबंध को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

न्यायिक जांच की मांग भी की 

राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर स्वतंत्र न्यायिक जांच और तत्काल SIT गठन करने की मांग की है। ताकि इस मामले में असली दोषियों को सामने लाया जा।  उन्होंने कहा कि, “सीबीएसई के Gen-Z साथियों आपकी मेहनत, आपका भविष्य कोई चुरा नहीं पाएगा। हम इस साजिश की तह तक जाएंगे और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews