Hindi News

9.59 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, DA बढ़ा, 3 महीने का एरियर, कैबिनेट की मंजूरी, मई में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
महंगाई भत्ते में इस वृद्धि का लाभ राज्य सरकार, पंचायत सेवा व अन्य के कुल 4.78 लाख कर्मयोगियों तथा लगभग 4.81 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों यानी पेंशनरों को मिलेगा।
9.59 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, DA बढ़ा, 3 महीने का एरियर, कैबिनेट की मंजूरी, मई में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Gujarat DA Hike 2025 : केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि कर दी, जिसके बाद जनवरी 2025 से डीए 53% से बढ़कर 55% पहुंच गया है। केंद्र के बाद अब राज्य सरकारों द्वारा भी डीए बढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्थान ,यूपी,ओडिशा, असम के बाद अब गुजरात सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है।

सीएम भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 7वें वेतन आयोग और छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों व पेंशनरों का 2 और 6 फीसदी महंगाई भत्ता वृद्धि बढ़ा दिया है।नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होगी, ऐसे में एरियर भी मिलेगा।इससे 7वें वेतन आयोग के 9.59 लाख कर्मचारियों पेंशनर्स को मिलेगा।

महंगाई भत्ते में 2 से 6 फीसदी की वृद्धि

कैबिनेट बैठक के फैसले के मुताबिक, सातवें वेतन आयोग से लाभान्वित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% और छठे वेतन आयोग से लाभान्वित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6% की वृद्धि की गई है। महंगाई भत्ते में इस वृद्धि का लाभ राज्य सरकार, पंचायत सेवा व अन्य के कुल 4.78 लाख कर्मयोगियों तथा लगभग 4.81 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों यानी पेंशनरों को मिलेगा।

जनवरी से मार्च 2025 के एरियर का भी होगा भुगतान

3 महीने यानी 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान अप्रैल-2025 के वेतन के साथ एक किस्त में किया जाएगा।राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को 235 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वेतन और 1000 रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वेतन दिया जाएगा। वेतन भत्ते एवं पेंशन के रूप में 946 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews