Hindi News

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अगले साल वेतन में 9.5% वृद्धि संभव, जानें किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी?

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
साल 2025 में सॉफ्टवेयर और बिजनेस सर्विस सेक्टर में सैलरी हाइक 9 प्रतिशत और भारतीय कॉरपोरेट जगत में 9.5 प्रतिशत की सैलरी हाइक होने का अनुमान है।
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अगले साल वेतन में 9.5% वृद्धि संभव, जानें किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी?

Employees Salary Hike 2025 : निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।भारत में अगले साल वेतन में 9.5% तक वृद्धि देखने को मिल सकती है,जो 2024 की वास्तविक वेतन वृद्धि 9.5 प्रतिशत के समान है।यह अनुमान डब्लूटीडब्लू द्वारा मंगलवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में लगाया गया है।वेतन बजट योजना रिपोर्ट WTW के रिवार्ड्स डेटा इंटेलिजेंस प्रैक्टिस द्वारा संकलित की गई है।

WTW की लेटेस्ट सैलरी बजट प्लानिंग रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में फार्मा सेक्टर में 10% , मैन्यूफैक्चरिंग में 9.9%, इंश्योरेंस में 9.7%, कैप्टिव, शेयर्ड सर्विसेज और आउटसोर्सिंग सेक्टर में 9.7% और रिटेल्स में 9.6%  वेतन वृद्धि हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 28% कंपनियों जून के बाद से अगले 12 महीनों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही हैं, जबकि 68% कंपनियां पिछले साल की तुलना में  कर्मचारियों की संख्या को समान बनाए रखेंगी।यह सर्वेक्षण अप्रैल जून 2024 में किया गया था। दुनिया भर के 168 देशों की कंपनियों से लगभग 32,000 प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हुईं। सर्वेक्षण में भारत से 709 प्रतिभागी शामिल थे।

एऑन का सर्वे- 2025 में कर्मचारियों के वेतन में 9.3% से अधिक वृद्धि संभव

  • इससे पहले ग्‍लोबल प्रोफेशनल सर्व‍िस फर्म एऑन पीएलसी के ‘30वें एनुअल सैलरी इंक्रीमेंट और ब‍िजनेस सर्वे’ की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें भारत में अगले साल वेतन में 9.5% तक वृद्धि की बात कही गई थी , जो 2024 के 9.3 प्रतिशत से अधिक है।यह सर्वे  जुलाई अगस्त में 40 उद्योगों की 1,176 कंपनियों के डेटा का विश्लेषण करके तैयार की गई है। इसमें इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल उद्योगों में वेतन 10% को वित्तीय संस्थाओं में वेतन 9.9% तक वेतन बढ़ने की उम्मीद है, जो अच्छे संकेत माने जा रहे है।
  • सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में कर्मचारियों की कुल सैलरी में औसतन 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।अगले साल मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग एवं र‍िटेल में 10 प्रतिशत तो फाइनेंश‍ियल कंपन‍ियों में 9.9% का इंक्रीमेंट हो सकता है। ।ग्‍लोबल कॉम्‍पीटेंस सेंटर और टेक्‍नोलॉजी प्रोड्क्‍टस एवं प्‍लेटफॉर्म के कर्मचारियों को क्रमशः 9.9% और 9.3% की सैलरी हाइक होने की उम्मीद है। इसके अलावा टेक्‍नोलॉजी काउंसल‍िंग एवं सर्व‍िस सेक्‍टर में 8.1% तक वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।