Hindi News

7 राज्यों में अगले 84 घंटे भारी बारिश, 10 नवंबर से इन क्षेत्रों में बदलेगा मौसम, तेज बारिश-आंधी, पश्चिमी विक्षोभ का असर, गिरेगा तापमान, बढ़ेगा कोहरा

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
7 राज्यों में अगले 84 घंटे भारी बारिश, 10 नवंबर से इन क्षेत्रों में बदलेगा मौसम, तेज बारिश-आंधी, पश्चिमी विक्षोभ का असर, गिरेगा तापमान, बढ़ेगा कोहरा

IMD Weather, IMD Rainfall, Weather Update : देश के मौसम में बदलाव की प्रक्रिया देखने को मिल रही है। कई राज्यों में भारी-बारिश देखी जा रही है। तमिलनाडु केरल कर्नाटक में भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वही आंधी तूफान जारी की गई है। दरअसल उत्तर पूर्व मानसून की आहट के बीच मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं जबकि उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है।

सुबह रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है जबकि दिन भर मौसम साफ रह रहा है। आसमान साफ होने की वजह से कड़ी तेज धूप निकल रही है। हालांकि राजधानी दिल्ली में जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कृत्रिम बारिश की भी तैयारी की जा रही है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में हवा पूरी तरह से दूषित हो चुकी है।

जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में भारी बर्फबारी देखी जा रही है। इस इलाकों में बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। दिल्ली में बारिश के साथ ही प्रदूषण पर लगाम लगेगी। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो मौसम शुष्क बना हुआ है। फिलहाल तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु पुडुचेरी कराईकल रायलसीमा कर्नाटक में तेज बारिश रिकार्ड की गई है जबकि महाराष्ट्र गोवा कोकण में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। लक्षद्वीप में 12 नवंबर तक बारिश देखने को मिलेगी जबकि तमिलनाडु पुडुचेरी कराईकाल में 15 नवंबर तक की सिलसिला जारी रहने वाला है। असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम में तापमान में गिरावट रहेगी। इसके साथ ही बर्फबारी देखने को मिल सकती है। कुछ क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश मुजफ्फर बाद में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु अंडमान में अगले 10 दिनों तक मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है।

बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा तेलंगाना छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट होगी। सुबह और शाम कोहर बढ़ेगा ।इसके साथ ही तेज ठंडी हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में जल्दी एक चक्रवात सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से मौसम में बदलाव नजर आएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews