Hindi News

IPS Transfer: राज्य में हुआ 14 आईपीएस अफसरों का तबादला, 10 जिलों के SP बदले, यहाँ देखें लिस्ट 

Published:
ओडिशा में आईपीएस समेत 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। कई जिलों में नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। डीआईजी और एसीपी पदों के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IPS Transfer: राज्य में हुआ 14 आईपीएस अफसरों का तबादला, 10 जिलों के SP बदले, यहाँ देखें लिस्ट 

ओडिशा के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल (IPS Transfer) देखने को मिला है। एक साथ 18 पुलिस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। जिसमें जिसमें 14 आईपीएस और 4 ओपीएस अधिकारी शामिल हैं। बड़ागढ़, सिगनल्स, कंधमाल, देवगढ़ समेत कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किए गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शनिवार शनिवार को गृह विभाग ने जारी किया है।

आईपीएस अधिकारी मधकर संदीप संपत को डीआईजी, सीआईडी-सीबी उड़ीसा कटक पद पर नियुक्त किया गया है। परमार स्मिथ को परमार स्मिथ परसोत्तम दास को नयागढ़ के एसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी खुर्दा पद पर कार्यरत विवेकानंद शर्मा को सीआईडी-सीबी एसपी पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

बड़ागढ़ एसपी पद पर कार्यरत प्रह्लाद सहाय मीणा को एसपी गजपति पद पर नियुक्त किया गया है। स्वाथि एस कुमार को एसटीएफ भुवनेश्वर के एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। सतर्कता एसपी पद पर एस. सुश्री को नियुक्त किया गया है। वहीं एसपी रायगड़ा पद पर राज प्रसाद को तैनात किया गया है। राहुल गोयल को स्पेशल ब्रांच एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। हरीश बीबी गंजाम को स्पेशल ब्रांच एसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है। कश्यप पार्थ को एसपी नवरंगपुर पद पर नियुक्त किया गया है। बौध  के नए एसपी कुलदीप मीणा होंगे। वहीं रमेन्द्र प्रसाद को एसपी कंधमाल पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। अनन्या अवस्थी को राज्यपाल का एडीसी बनाया गया है, जो पहले एसीपी, यूपीडी, कटक पद पर कार्यरत। सुवेंदु कुमार पत्रा को खुर्दा एसपी बनाया गया है।

इन OPS अफसरों का तबादला हुआ 

कृष्ण प्रसाद पटनायक को एसपी सिग्नल्स पद पर नियुक्त किया गया है। रवींद्रनाथ सतापट्टी को एसपी बड़ागढ़ पद पर नियुक्त किया गया है। कृष्ण प्रसाद दास एसपी स्पेशल ब्रांच को एसपी, एसआरपी राउरकेला पद पर नियुक्त किया गया है। किशोर चंद्र मुंड को एसपी देवगढ़ पद पर नियुक्त किया गया है।

HJDVgWPagAA31-m
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews