Hindi News

जल्द बदलेंगे यूपी के मौसम के मिजाज, आज से इन जिलों में बढ़ेगी ठंड, गिरेगा तापमान, छाएगा कोहरा, धुंध का भी असर, जानें IMD अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
जल्द बदलेंगे यूपी के मौसम के मिजाज, आज से इन जिलों में बढ़ेगी ठंड, गिरेगा तापमान, छाएगा कोहरा, धुंध का भी असर, जानें IMD अपडेट

UP Weather Update Today : नवंबर के महीने से उत्तर प्रदेश के मौसम में धीरे धीरे से बदलाव दिखना शुरू होगा। आज बुधवार से हवाओं का रूख बदलने से ठंड में धीरे धीरे इजाफा होना शुरू हो जाएगा। नवंबर के दूसरे हफ्ते में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने लगेगी। कई जिलों में कोहरा और धुंध का असर दिखाई देने लगेगा। फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय ना होने के चलते बारिश या आंधी-तूफान की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
अगले तीन-चार दिनों तक टेम्परेचर में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि नवंबर शुरू होते ही कोहरा दिखाई देने लगेगा।

आज से इन जिलों में बढ़ेगी ठंड

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है , जिसके चलते आज 1 नवंबर से वाराणसी, बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़ और इनके आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। वही 10 नवंबर के बाद पारा तेजी से गिरेगा और कोहरे के साथ तेज ठंड पड़ने लगेगी। 4-5 दिन आसमान के साफ और मौसम के शुष्क बने रहने के आसार है।अगले तीन चार दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

नवंबर में सामान्य ठंड, कोहरा का प्रभाव

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के महीने में इस साल सर्दी अधिक नहीं पड़ेगी,हालांकि सर्द हवाओं के साथ कोहरा देखने को मिलेगा। सुबह, रात और शाम को सर्दी का सिलसिला बरकरार रहेगा जबकि दोपहर में हल्की धूप निकलती रहेगी।दोपहर में हल्की धूप की वजह से अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। वही दिसंबर में ठंड कैसी पड़ेगी, मौसम कैसा बना रहेगा, इसकी रिपोर्ट नवंबर के अंतिम सप्ताह में आ जाएगी।उत्तर प्रदेश के आज कई जिलों में हल्का कोहरा रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 18 के बीच रहेगा।

जानें आज कैसा रहेगा शहरों का तापमान

  • लखनऊ में आज मंगलवार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
  • बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस के बीच तक रह सकता है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
  • मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा, गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews