Rajasthan Weather : 5 दिन बाद बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, फिर बारिश के आसार, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

5 दिन बाद एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके असर से दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश का एक और दौर शुरू होने का अनुमान है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather : राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में पश्चिमी हवाएं प्रभावित होने तथा बारिश की गतिविधियों में लगातार कमी जारी रहने की प्रबल संभावना है। 16 सितम्बर तक प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से फिर 16 से 18 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।

17 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार,  14-15 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में गिरावट जारी रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।17 सितंबर से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और सभी स्थानों पर शून्य वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 35.9 डिग्री सेल्सियस ।
  • न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 34 से 70 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Rajasthan Weather : 5 दिन बाद बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, फिर बारिश के आसार, पढ़े IMD का ताजा अपडेट