Hindi News

विदुर नीति के 3 सूत्र, जो आपको बना सकते हैं सफल

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
महात्मा विदुर का वर्णन महाभारत ग्रंथ में पाया जाता है। जिसके अनुसार वह ऋषि वेदव्यास की संतान थे, जो बुद्धिमान होने के साथ-साथ दूरदर्शी व्यक्ति भी थे। महाराज धृतराष्ट्र को हमेशा अच्छी सलाह दें ताकि उनके वंश का विनाश ना हो सके।
विदुर नीति के 3 सूत्र, जो आपको बना सकते हैं सफल

जीवन में कई लोग ऐसे हैं जो विदुर नीति को अपनाते हैं। इससे सफलता की राह उनके लिए आसान हो जाती है। विदुर अपने जमाने के जाने-माने विद्वान माने जाते हैं, जिन्हें लोग महात्मा विदुर कहकर संबोधित करते हैं। वह राजा को हमेशा हित की शिक्षा देते आए। उनकी बातों में कड़वाहट लेकिन सच्चाई होती थी। यदि आप भी किसी मुसीबत में हैं तो आप भी विदुर नीति को अपना सकते हैं, जिनकी मदद से व्यक्ति हर काम में सफलता हासिल कर सकता है।

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि महात्मा विदुर का वर्णन महाभारत ग्रंथ में पाया जाता है। जिसके अनुसार वह ऋषि वेदव्यास की संतान थे, जो बुद्धिमान होने के साथ-साथ दूरदर्शी व्यक्ति भी थे। महाराज धृतराष्ट्र को हमेशा अच्छी सलाह दें ताकि उनके वंश का विनाश ना हो सके।

कड़ी मेहनत

विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति कड़ी से कड़ी मेहनत करता है, अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करता है, ऐसा व्यक्ति जीवन की हर चुनौतियों का सामना आसानी से कर लेता है। इसलिए हमेशा व्यक्ति को आलस त्याग देना चाहिए। क्योंकि कई बार आलस के कारण वह हाथ में आए मौके का सही उपयोग नहीं कर पाता, जिस कारण आगे चलकर उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जीवन में सफलता पाने के लिए अपने कार्य को अच्छे से करें।

मूर्ख की पहचान

विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति बिन बुलाए कहीं चला जाता है, वह मूर्ख कहलाता है। या फिर जो व्यक्ति बिना पूछे कुछ भी बोलने लगता है, वह मूर्ख कहलाता है। ऐसे लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। यह लोग सफलता कभी भी हासिल नहीं कर पाते हैं क्योंकि यह अपनी मूर्खता के कारण जग हसाई करवा लेते हैं।

समझदार

विदुर नीति के अनुसार, समझदार व्यक्ति अपनी शक्ति और सामर्थ्य हिसाब से ही अपने कार्य को करता है। वह हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए गुस्से पर काबू रखता है। जो व्यक्ति सोच-समझ कर फैसला लेता है, वह हमेशा सफलता की सीढ़ियां पर चढ़ता है। ऐसे लोगों से हमेशा संपर्क बनाए रखना चाहिए, यह आपको जीवन की उस ऊंचाईयों तक पहुंचा सकते हैं, जो आपकी लाइफस्टाइल को बदल सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews