Hindi News

मई में वट सावित्री, गंगा सप्तमी और एकादशी कब? नोट कर लें तारीख, यहाँ चेक करें व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Published:
मई में वट सावित्री, सीता नवमी और गंगा सप्तमी जैसे पर्व पड़ रहे हैं। दो एकादशी व्रत रखे जाएंगे। आइए जानें कब कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा?
मई में वट सावित्री, गंगा सप्तमी और एकादशी कब? नोट कर लें तारीख, यहाँ चेक करें व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Image Credit Adobe Stock

May 2025 Vrat Tyohar List: मई माह का आरंभ होने जा रहा है। साल 2025 के 5वें महीने की शुरुआत वैशाख मास की विनायक चतुर्थी के साथ होगी। अन्य कई बड़े व्रत और त्योहार भी मनाए जाएंगे। अपरा और मोहिनी एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। शनि जयंती, सीता नवमी, गंगा सप्तमी और वट सावित्री भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

वैशाख के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से मई माह ही शुरूआत होगी। चंद्रमा, बुध, गुरु, शुक्र, राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। पहली ही तारीख को चंद्रदेव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। महीने का अंक शुरू के गोचर से होगी।

वट सावित्री 

हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस साल 26 मई को यह व्रत रखा जाएगा। हिन्दू धर्म का इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलायें अपने पति के लंबी उम्र की कामना करती हैं। बरगद के पेड़ की परिक्रमा करती है। चारों ओर कलावा बांधती हैं।

वैशाख विनायक चतुर्थी

वैशाख के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 30 अप्रैल दोपहर 2:12 बजे से ही हो चुका है। इसका समापन 1 मई सुबह 11:30 होगा। उदयातिथि के अनुसार 1 मई को वैशाख विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

गंगा सप्तमी

3 मई को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं। सूर्य देव भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना भी की जाती है। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। सौभाग्य की सभा की प्राप्ति होती है।

मई में पड़ने वाले व्रत और त्योहार की लिस्ट 

  • 1 मई- वैशाख विनायक चतुर्थी
  • 2 मई- शंकराचार्य जयंती, संत सूरदास जयंती, स्कंद षष्ठी, रामानुजन जयंती
  • 3 मई- गंगा सप्तमी
  • 4 मई- भानु सप्तमी
  • 5 मई सोमवार-  सीता नवमी, मासिक दुर्गा अष्टमी, बगलामुखी जयंती
  • 7 मई- रविंद्र नाथ टैगोर जयंती
  • 8 मई- मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी
  • 9 मई-  शुक्र प्रदोष व्रत
  • 11 मई- नृसिंह जयंती, छिन्नमस्तिका जयंती
  • 12 मई- वैशाख बुद्ध पूर्णिमा
  •  13 मई- ज्येष्ठ माह आरंभ, श्री नारद जयंती
  • 16 मई- एकदंतसंकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 20 मई- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 23 मई- अपरा एकादशी
  • 24 मई- शनि प्रदोष व्रत
  • 26 मई- शनि जयंती
  • 27 मई- ज्येष्ठ अमावस्या
  • 29 मई- रंभा तृतीया व्रत

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।) 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews