Hindi News

18 मई 2025 को राहु-केतु का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की जिंदगी में मचेगा तूफान!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
ऐसे में कुछ राशियों के लिए आने वाला ढाई साल गोल्डन पीरियड होने वाला है। वैसे में 4 राशियां ऐसी भी है, जिनकी लाइफ में तबाही मचने वाली है। जानें कहीं आपकी राशि भी इसमें शामिल नहीं है?
18 मई 2025 को राहु-केतु का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की जिंदगी में मचेगा तूफान!

ज्योतिष में राहु-केतु को छाया ग्रह माना गया है। जिनका लोगों के जीवन से काफी गहरा नाता होता है। राहु को महत्वाकांक्षी, छल-कपट और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। वहीं, केतु को त्याग, रहस्य और मोक्ष का कारक माना जाता है। इनकी शुभ और अशुभ स्थिति का जातक के जीवन में प्रभाव डालता है। बाकी ग्रहों की तरह यह दोनों ग्रह भी निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है।

जिस तरह लोग शनि देव के प्रकोप से डरते हैं, ठीक उसी तरह राहु और केतु से भी लोग डरते हैं। इनकी महादशा या अशुभ स्थिति को सुधारने के लिए लोग मंत्र जाप, हनुमान जी की पूजा, शिव आराधना, रत्न धारण और दान-पुण्य जैसे उपाय करते हैं।

मई में करें राशि परिवर्तन (Rahu-Ketu Rashi Parivartan)

बता दें कि वर्तमान में राहु मीन राशि और केतु कन्या राशि में विराजमान है। 18 में 2025 को राहु शाम 4:30 पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो वहीं केतु सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए आने वाला ढाई साल गोल्डन पीरियड होने वाला है। वैसे में 4 राशियां ऐसी भी है, जिनकी लाइफ में तबाही मचने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन में राहु और केतु के राशि परिवर्तन का सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा। यह उन राशियों की लिस्ट में शामिल है, जिनकी लाइफ में कई तरह की चुनौतियां आने वाली है। पूरा जीवन तबाह रहेगा। मैरिड लाइफ पर बुरा असर देखने को मिलेगा। लाइफ पार्टनर से हर छोटी बड़ी बात पर लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे, जिससे रिश्ते में दरार पड़ेगी। संतान से बुरी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि

राहु और केतु के राशि परिवर्तन का बुरा असर सिंह राशि के जातकों के जीवन में भी देखने को मिलेगा। उनके स्वास्थ्य पर गहरा असर रहेगा। जिस कारण अचानक कोई बीमारी घेर लेगी। इसके अलावा, धन संबंधी समस्याएं आ सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। कहीं बाहर निकलने से पहले सोच समझ लें। गाड़ी चलाते वक्त गति को बिल्कुल धीमी रखें।

कन्या राशि

राहु केतु के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातक के करियर में बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। कड़ी मेहनत करने के बावजूद बने हुए कार्य बिगड़ जाएंगे, जिससे मन दुखित रहेगा। इसके साथ ही बॉस के ताने भी सुनने पड़ेंगे। मानसिक तनाव काफी हद तक बढ़ जाएगा। जीवन में संघर्ष बढ़ेगा, परिवार से दूरी बढ़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के जीवन में भी राहु और केतु राशि परिवर्तन के बाद तहलका मचाने वाले हैं। उनके जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। व्यवसाय में भारी नुकसान हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा जाएगी। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है, सेहत पर भी बड़ा असर देखने को मिलेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews