Hindi News

रीवा में टी स्टॉल पर जमकर विवाद, बंदूक तानने वाला आरोपी गिरफ्तार, फरार की तलाश जारी

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आरोपी कि पहचान कुलदीप सिंह बैकुंठपुर के रूप में की गई है, जो बड़ी साव गांव का निवासी है, जिसने होटल के अंदर विवाद के दौरान दूसरे पक्ष पर बंदूक तानी थी। साथ ही उसे जान से मारने की भी धमकी दी।
रीवा में टी स्टॉल पर जमकर विवाद, बंदूक तानने वाला आरोपी गिरफ्तार, फरार की तलाश जारी

Rewa News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला हमेशा किसी न किसी मुद्दे को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। दिन-प्रतिदिन ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इन आपराधिक घटनाओं को रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रही है। हालांकि, इसकी रोकथाम के लिए लगातार तरह-तरह के धड़-पकड़ अभियान चलाए जाते हैं, जिसमें पुलिस को सफलता भी हाथ लगती है। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

इन आपराधिक घटनाओं के अलावा जिले से कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जब लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। ऐसा ही कुछ सिविल लाइन थाना क्षेत्र पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

रेलवे मोड़ का मामला

दरअसल, मामला रेलवे मोड़ के पास स्थित एक टी स्टॉल का है। जब दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक तान दी, जिससे वहां खलबली मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज की, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

टीआई ने दी ये जानकारी

थाना प्रभारी कमलेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कि पहचान कुलदीप सिंह बैकुंठपुर के रूप में की गई है, जो बड़ी साव गांव का निवासी है, जिसने होटल के अंदर विवाद के दौरान दूसरे पक्ष पर बंदूक तानी थी। साथ ही उसे जान से मारने की भी धमकी दी। जिसे पुलिस ने मुखबिर तंत्रों की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews