Hindi News

सीधी के गोपालदास मंदिर का होगा कायाकल्प कार्य, विधायक रीति पाठक ने किया भूमि पूजन

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
Last Updated:
विधायक रीति पाठक ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के माध्यम से मंजूर किए गए 150 लाख रुपये के कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान भारी संख्या में संत, साधु मौजूद थे।
सीधी के गोपालदास मंदिर का होगा कायाकल्प कार्य, विधायक रीति पाठक ने किया भूमि पूजन

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित गोपाल दास मंदिर प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है। यहां पत्थर पर बहुत ही सुंदर नक्काशी और मूर्तियां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती है। इसी कड़ी में विधायक रीति पाठक ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के माध्यम से मंजूर किए गए 150 लाख रुपये के कार्य का भूमि पूजन किया।

इस दौरान भारी संख्या में संत, साधु मौजूद थे। बता दें कि मंदिर के कायाकल्प होने से पर्यटन को बढ़ावा देगा। साथ ही इससे जिले की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त

इस दौरान मंदिर के आसपास की रोशनी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, साथ ही कैमरों का उचित प्रबंध किया जाएगा। मंदिर के प्रवेश द्वार पर भव्य दरवाजें लगाए जाएंगे। पानी, लाइट, आदि की व्यव्यथा की जाएगी।

CEO ने दी ये जानकारी

जिला पंचायत सीईओ अंशुमन राज ने इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर का कायाकल्प के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की लागत आने वाली है। जिसमें मंदिर परिसर की बहुत सारी सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। इससे जिले को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलेगा। साथ ही पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बनेगा। बता दें कि इस मंदिर में महान संत गोपालदास महाराज ने अपनी साधना की थी। यहां सालों भर भक्तों का आना लगा रहता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !