Hindi News

जुलाई में बुध और शनि चलेंगे उल्टी चाल, होंगे वक्री, इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, भर जाएगी तिजोरी, मिलेगी पदोन्नति, बढ़ेगा सम्मान 

Published:
बुध और शनि दोनों ग्रह जुलाई में अलग-अलग समय पर वक्री होंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। सफलते के द्वार खुल जाएंगे। बिगड़े काम भी बनेंगे। आइए जानें किन लोगों का भाग्योदय होगा?
जुलाई में बुध और शनि चलेंगे उल्टी चाल, होंगे वक्री, इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, भर जाएगी तिजोरी, मिलेगी पदोन्नति, बढ़ेगा सम्मान 

जुलाई में शनि और बुध दोनों उल्टी चाल चलेंगे। इस अवस्था को “वक्री” कहा जाता है। दोनों बड़े ग्रहों की वक्रों चाल सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा।  कई लोगों के लिए यह समय अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होगा ।जातकों के लिए तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। ज्योतिष शास्त्र में दोनों का ग्रहों का खास महत्व होता है। बुध को बुद्धि। तर्क, वाणी , करियर, कारोबार इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शनि लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं।

शनि नवग्रहों में सबसे धीमी गति से अपनी चाल बदलते हैं। 13 जुलाई को मीन राशि में वक्री होंगे। ग्रहों राजकुमार बुध 18 जुलाई को चंद्रमा की राशि कर्क में उल्टी चाल चलेंगे। यह समय (Budh Shani Vakri) कई लोगों के लिए बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। धन समृद्धि में वृद्धि होगी। पदोन्नति की खबर मिल सकती है। जातकों लक्ष्य पूरा करने में भी सफल होंगे। आइए जानें किन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा?

मिथुन राशि (Mithun Rashi) 

मिथुन के जातकों के लिए ग्रहों की यह वक्री चाल लाभकारी सिद्ध होगी। घर परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे। लड़ाई झगड़ें कम होंगे। नई शुरुआत के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। नया घर या वाहन खरीदने के के योग बन रहे हैं। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। कारोबार में भी मुनाफा होगा। परिवार का माहौल सुख- शांति से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। जीवनसाथ और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए भी शुक्र और बुध की उल्टी चाल फायदेमंद साबित होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।’धन का आवक बढ़ेगा। वेतन में वृद्धि हो सकती है। पदोन्नति के योग भी बना रहे हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस दौरान फायदा होगा। आप इस दौरान कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। यह विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों की गारंटी नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाज जरूर लें।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews