Hindi News

नए साल में इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, गुरु चमकाएंगे भाग्य, खूब होगी कमाई, खुलेंगे तरक्की के द्वार 

Published:
वर्ष 2025 में गुरु गोचर करेंगे। इससे कई राशियों का भाग्योदय होगा। धन-समृद्धि बढ़ेगी। जीवन खुशहाल होगा। आइए जानें इस राशि परिवर्तन से किन-किन लोगों को लाभ होगा?
नए साल में इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, गुरु चमकाएंगे भाग्य, खूब होगी कमाई, खुलेंगे तरक्की के द्वार 

Guru Gochar 2025: नया साल शुरू होने जा रहा है। सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलने वाले हैं। इसमें देवताओं के गुरु बृहस्पति भी शामिल हैं। गुरु को राशि परिवर्तन करने में  1 साल से अधिक का समय लगते है। वर्तमान में वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं। मई 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति यानि गुरु को शुभ ग्रहों में से एक माना गया है। संतान, भाग्य, ज्ञान, वैवाहिक जीवन, इत्यादि के कारक हैं। धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। साल 2025 में बृहस्पति राशि परिवर्तन करके सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेंगे। इससे किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। ऐसी कुछ राशियाँ हैं, जिनके लिए गुरु का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। जातकों को हर क्षेत्र में लाभ होगा। आइए जानें ये भाग्यशाली रशियां कौन-कौन सी हैं-

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर अनुकूल रहने वाला है। प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। हर क्षेत्र में लाभ होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  विवाह के प्रस्ताव आएंगे। पति-पत्नी के बीच तालमेल और प्रेम बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान को लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। कारोबार में भी मुनाफा होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

मेष राशि (Aries)

वर्ष 2025 में गुरु मेष राशि के जातकों का भाग्योदय करने वाले हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में सामान भी बढ़ेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews