Hindi News

केंद्र त्रिकोण राजयोग 3 राशियों को दिलाएगा जबरदस्त लाभ, आकस्मिक धन लाभ के योग, सफलता के खुलेंगे नए द्वार

Written by:Pooja Khodani
Published:
ग्रहों के सेनापति मंगल ने वृश्चिक राशि में गोचर कर रूचक व केन्द्र त्रिकोण राजयोग बनाया है जो 3 राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आईए जानते है इन भाग्यशाली राशियों के बारें में.......
केंद्र त्रिकोण राजयोग 3 राशियों को दिलाएगा जबरदस्त लाभ, आकस्मिक धन लाभ के योग, सफलता के खुलेंगे नए द्वार

Kendra Trikon Rajyog 2025: ज्योतिषशास्त्र में सभी ग्रहों में से मंगल ग्रह की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है । ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। मंगल मकर राशि में उच्च व कर्क में नीच राशि के होते है। मंगल ग्रह हर 45 दिनों पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। वर्तमान में मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में विराजमान है जिससे रूचक नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण हुआ। यह राजयोग पंच महापुरुष योग में से एक माना जाता है। इसके अलावा मंगल ने केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण किया है जो 3 राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। आईए जानते है इन लकी राशियों के बारे में…

3 राशियों को मिलेगा केन्द्र त्रिकोण राजयोग का लाभ

सिंह राशि पर प्रभाव : मंगल गोचर और केन्द्र त्रिकोण राजयोग जातकों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। काम की तारीफ हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि के साथ नए नए स्त्रोत बन सकते है।आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।अटके रूके कामों को गति मिल सकती है। समय उत्तम व अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि पर प्रभाव : मंगल का गोचर और केन्द्र राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं।जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। सरकारी कामों में आपको सफलता हासिल हो सकती है ।शासन-प्रशासन या राजनीतिसे जुड़े हुए जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।

मेष राशि पर प्रभाव: मंगल का गोचर और केन्द्र त्रिकोण राजयोग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।रिसर्च, मेडिकल, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी से जुड़े छात्रों को सफलता मिल सकती है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा पाने का अवसर मिल सकते है। अटके रूके काम पूरे हो सकते है। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

कुंडली में कब बनता है केन्द्र त्रिकोण राजयोग

  • ज्योतिष के मुताबिक, कुंडली में जब 3 केंद्र भाव जैसे 4, 7, 10 और 3 त्रिकोण भाव जैसे 1, 5, 9 जब आपस में युति, दृष्टि संबंध अथवा राशि परिवर्तन करते हैं या एक दूसरे को देखते हैं, या उनके स्वामी आपस में युति करते हैं, तब केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है।
  • केंद्र त्रिकोण राजयोग जातक के लिए भाग्यशाली माना जाता है।इस योग से धन, समृद्धि, यश, और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। यह राजयोग उन राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा, जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह केंद्र और त्रिकोण भाव में युति करता है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews