ज्योतिष शास्त्र में केतु का खास महत्व है। इसे रहस्यमयी, आध्यात्मिक और छाया ग्रह माना जाता है। यह मोक्ष, रहस्य, आध्यात्मिकता इत्यादि का प्रतीक है।   कुंडली में इसकी स्थित (Ketu Gochar) जातकों के जीवन को प्रभावित करती है। किसी को इससे फायदा तो किसी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। 29 मार्च को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा।

केतु के नक्षत्र परिवर्तन के कारण जातकों के जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। कई ऐसी राशियाँ हैं, जिनके लिए यह समय बेहद ही लाभकारी साबित होगा।  उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कई परेशानियों से छुटकारा भी मिल सकता है। आइए जानें किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा?

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए केतु की यह चाल बेहद ही लाभकारी साबित होगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर  में भी तरक्की मिल सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। काम को लेकर विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है। कारोबार करने वालों को इस दौरान भी अच्छा फायदा होगा। नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। पदोन्नति मिल सकती है। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर भी केतु मेहरबान रहेंगे। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। करियर को लेकर मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत हो सकता है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी केतु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। इनकम में बढ़ोत्तरी और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आएगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी। मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई करने या जॉब करने का सपना भी पूरा हो सकता है।

इन लोगों को संभलकर रहने की जरूरत 

कन्या राशि:– केतु का नक्षत्र परिवर्तन जातकों के लिए शुभ नही रहेगा। शत्रु पक्ष की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आर्थिक पक्ष में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।  कार्य क्षेत्र में भी किसी के साथ विवाद भी हो सकता है। खुद का खास ख्याल रखें। जंक फूड खाने से बचें।

मीन राशि:- मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। कानूनी मामलों में आप फंस सकते हैं।  कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। धन हानि की संभावनाएं भी है। इसलिए कहीं भी निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी केतु का नक्षत्र परिवर्तन मुसीबत में बढ़ा सकता है। करियर में अस्थिरता और नौकरी में बदलाव हो सकता है। सेहत के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अपना काम सही समय पर पूरा करें। किसी से भी बहस न करें।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की कोई गारंटी लेता है।)